दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर हाई लेवल मीटिंग, PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में बनी रणनीति

दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के LG और CM रेखा भी मौजूद रहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
High level meeting regarding Yamuna River Cleaning in Delhi
दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर हाई लेवल मीटिंग | Image: ANI

Yamuna River Cleaning: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने यमुना सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था और वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद यमुना को साफ करेंगे। अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने वादे पर काम करना शुरु कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली में यमुना की सफाई पर हाई लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के LG और CM रेखा भी मौजूद रहीं।

दिल्ली में बीजेपी सरकार यमुना की सफाई पर प्राथमिकता से काम कर रही है। नई सरकार और उपराज्यपाल के नेतृत्व में मशीनों, नए STP और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से हाल के महीनों में यमुना सफाई ने गति पकड़ी है। गुरुवार को हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना सफाई को लेकर अहम समीक्षा की है। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता समेत समेत दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यमुना सफाई पर मीटिंग करते हुए PM मोदी

तीन लेयर वाला प्लान

PM मोदी की अध्यक्षता में यमुना सफाई पर हुई इस हाई लेवल बैठक में तीन लेयर योजना पर चर्चा हुई है। नदी को साफ करने के लिए 'जन आंदोलन' चलाया जाएगा।

  1. अल्पकालिक (3 महीने)
  2. मध्यमकालिक (3 महीने से 1.5 साल)
  3. दीर्घकालिक (1.5 से 3 साल)

बैठक में नदी को साफ करने के लिए एजेंसी-वार कार्य योजना की समीक्षा की गई। ड्रेन मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज मैनेजमेंट, सेप्टेज और डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट, अपशिष्ट जल उपचार बुनियादी ढांचे की कमी की पहचान और निगरानी उपाय, यमुना नदी में पानी के प्रवाह में सुधार, बाढ़ के मैदानों की सुरक्षा, ग्रीन रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और पब्लिक आउटरीच सभी पर बैठक में चर्चा की गई

Advertisement

प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई एक बड़ी चुनौती है। पिछले कुछ सालों में सरकारों ने कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर है। दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना का पानी सबसे प्रदूषित है। दिल्ली में यमुना का BOD स्तर 90 तक पहुंच जाता है, जबकि नहाने के लिए सुरक्षित स्तर 3 होता है। 

दिल्ली में यमुना के प्रदूषण का कारण

दिल्ली के मुकाबले हरियाणा में युमना का पानी बेहद साफ है। दिल्ली में आने के बाद नाले, सीवेज, ठोस कचरा और फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल वेस्ट नदी के पानी का जहरीला बनाता है। नजफगढ़ का नाला सबसे बड़ा प्रदूषण का कारण माना जाता है। यमुना किनारे बाढ़ क्षेत्र (O-Zone) में अवैध निर्माण भी एक बड़ा कारण है। ये अवैध निर्माण नदी की सफाई और प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बन रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सेना के जवान ने इंस्टाग्राम पर दी ट्रेनिंग, फिर हुआ Youtuber के घर पर ग्रेनेड अटैक, 9 आरोपी गिरफ्तार; सनसनीखेज खुलासा

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड