सेना के जवान ने इंस्टाग्राम पर दी ट्रेनिंग, फिर हुआ Youtuber के घर पर ग्रेनेड अटैक, 9 आरोपी गिरफ्तार; सनसनीखेज खुलासा

Jalandhar: जालंधर देहात में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Jalandhar: जालंधर देहात में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन अभी भी केस इस में आरोपियों की गिरफ्तारियां लगातार पुलिस कर रही है। अब पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुखचरण उर्फ निक्का उर्फ ​​दीपू उर्फ ​​फौजी निवासी मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सुखचरण सिंह सेना में तैनात है। वर्तमान में वह राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है। रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक में गिरफ्तार हार्दिक कंबोज से पूछताछ के बाद सुखचरण का नाम सामने आया था। जिसमें पता लगा था कि सुखचरण सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए ट्रेनिंग दी थी। जिसके बाद उनकी टीम ने सुखचरण सिंह को केस में नामजद किया था।कोर्ट में आरोपी के खिलाफ दस्तावेज पेश किए थे। जहां कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे।

आरोपी जवान को 5 दिन की पुलिस रिमांड

हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी को 14 अप्रैल को बटालियन से बातचीत करके गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जवान इंस्टाग्राम पर आरोपियों के संपर्क में आया था और उसकी आरोपियों से चैट पर बात होनी शुरू हो गई। जिसके बाद वह आरोपियों का हार्दिक कंबोज का दोस्त बन गया और उन्हें वीडियो के जरिए उसने ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी।

Advertisement

ग्रेनेड फेंकने की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी

इस दौरान आरोपी ने पहले डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग दी और दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अधिकारी ने कहा, "चूंकि वह एक ट्रेंड सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था।

Advertisement

मामले में 18 नामजद, 9 की गिरफ्तारी

एसएसपी ने बताया कि इस केस में 18 लोगों को नामजद किया जा चुका है, जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपियों ने 15-16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: वक्फ कानून पर SC ने केंद्र सरकार को दी 7 दिन की मोहलत

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड