BREAKING: दिल्ली के द्वारका में बड़ा हादसा, आंधी-तूफान के कारण मकान पर गिरा पेड़, मां समेत 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

द्वारका के खरखरी नहर में आंधी-तूफान के चलते एक मकान पर पेड़ गिर गया। ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
a tree fell on the house
आंधी-तूफान के कारण मकान पर गिरा पेड़ | Image: ANI(FILE)

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गई। तेज-आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। आंधी-तूफान के चलते द्वारका में एक बड़ा हादसा हो गया। एक मकान पर पेड़ गिरने से मां समेत 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

दिल्ली-NCR में शुक्रवार की सुबह से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों मे ओले भी गिरे हैं। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मगर मौसम रौद्र रूप की वजह से जनहानि की भी खबरें आई है। तेज आंधी-तूफान की वजह से कई इलाकों मे पेड़ गिए गए। दिल्ली के द्वारका में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

मकान पर पेड़ गिरने से 4 की मौत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि द्वारका के खरखरी नहर गांव में आज सुबह तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं। 

आंधी-तूफान के चलते बड़ा नुकसान

आंधी-तूफान के चलते ऐसा ही एक हादसा दिल्ली छावला से भी सामने आया है। यहां एक घर की छत गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। राहत की बात रही कि कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। लोगों को मामूली चोट आई है। इसके अलावा नॉर्थ दिल्ली जिला के सब्जी मंडी इलाके में एक मकान पर बिजली गिरने से आग लग गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Advertisement

बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है। दिल्ली में हो रही भीषण गर्मी से दिल्ली वासियों को देर रात से शुरू हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति देखने को मिली। जल जमाव की वजह से यातायात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम का रौद्र रूप, गरज-चमक के साथ सुबह-सुबह तेज बारिश
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड