अपडेटेड 12 June 2024 at 12:45 IST

दिल्ली-एनसीआर में अभी और सताएगी लू, जानें चुभती-जलती गर्मी से कब मिलेगी राहत?

मानसून के दस्तक देने से पहले ही चुभती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक आगे भी हीट वेव से राहत मिलती नहीं दिख रही

Follow : Google News Icon  
Delhi NCR Weather Update
दिल्ली-NCR में गर्मी से हाहाकार | Image: PTI

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी कहर ढहा रही है। मानसून के दस्तक देने से पहले ही चुभती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक आगे भी हीट वेव से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

दरअसल, मंगलवार यानी कि 11 जून को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां तक कि दिल्ली के नरेला और यूपी के प्रयागराज में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 5 दिन तक चिलचिलाती गर्मी जारी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, गांगेय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, pic.twitter.com/gBm1Stg6dQ

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 11, 2024

इन राज्यों में आज कैसा रहेगा हाल

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। हालात ऐसे हैं कि प्रशासन को एडवाइजरी तक जारी करनी पड़ गई है। डॉक्टरों ने तपती गर्मी में घर से बाहर नहीं जानें की अपील की है। वहीं दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को गर्म हवा और ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी। कुछ स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप रहने की संभावना है। आज पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति हो सकती है।

बिहार में स्कूल बंद

बिहार में भीषण गर्मी के चलते सोमवार से सभी सरकारी स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेलंगाना, कर्टनाटक, लक्षद्वीप, केरल, सिक्किम और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में पानी कहां जा रहा है', जल संकट पर सख्त सुप्रीम कोर्ट; मांगा सरकार और जल बोर्ड से जवाब
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 June 2024 at 12:05 IST