Gurugram Murder: YouTube देखकर रची हत्या की साजिश, मौसी के लड़के को पहले गाड़ी से मारी टक्कर, फिर दाग दी गोली; 2 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 14 साल पुराने व्यवसायिक विवाद के चलते मौसी के लड़के संजय शर्मा की हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों की पहचान गुरुदत्त शर्मा और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को देहरादून और मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gurugram Murder Case
गुरूग्राम हत्याकांड | Image: Republic

साहिल भांबरी

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को आरोपियों ने 14 साल पुराने व्यवसायिक विवाद के मामले में मौसी के लड़के की हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक का पहचान संजय शर्मा के रूप मे हुई।

पुलिस ने जब आगे जांच की तो पता चला कि मृतक संजय शर्मा और आरोपी गुरुदत्त शर्मा का 2011-12 में क्रेशर बजरी का संयुक्त व्यवसाय था, जो आपसी मनमुटाव के चलते बंद हो गया था। इसी रंजिश के चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 6 जनवरी को गुरुग्राम के पुलिस थाना सेक्टर-10 को सूचना मिली कि रामा पार्क सेक्टर 37D के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सूचना के बाद ERV टीम ने घायल को तुरंत सेक्टर-10 सिविल अस्पताल ले गई, जहां घायल को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

इसी दौरान मृतक के बेटे ने लिखित शिकायत दी कि मृतक संजय शर्मा (उम्र 50 वर्ष), निवासी बसई इंक्लेव पार्ट-2, गुरुग्राम 6 जनवरी को अपनी कार में सेक्टर-34 की ओर निकले थे। जहां, रास्ते में कुछ अज्ञातों ने उनकी हत्या कर दी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कोई और नहीं अपनी ही मौसी का लड़का गुरुदत्त शर्मा है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 

बाद में पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इस ब्लाईंड मर्डर गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा (उम्र-56 वर्ष) निवासी गांव डहकोरा, जिला रोहतक (हरियाणा) और अनिल (उम्र 48 वर्ष), निवासी गांव कंडोरा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। 

Advertisement

यूट्यूब देखकर रची हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी गुरुदत्त शर्मा ने अपने साथी अनिल को रेकी के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। 6 जनवरी 2026 को रामा पार्क, सेक्टर-37D के पास आरोपियों ने संजय शर्मा की गाड़ी को टक्कर मारी और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 11 जनवरी को आरोपी गुरुदत्त शर्मा को देहरादून से और अनिल को अगले दिन मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  KGMU धर्मांतरण मामला: अधिकारियों ने दे रखी थी आरोपी को संरक्षण, पीड़िता की शिकायत को 5 दिनों तक दबाए रखा HoD, बड़ा खुलासा
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड