युगांडा की रहने वाली, प्राइवेट पार्ट पर चोट...तो क्या रेप के बाद की गई हत्या? गुरुग्राम में मिली महिला की न्यूड लाश; जिस्मफरोशी का भी शक
हरियाणा के गुरुग्राम में विदेशी महिला की मिली न्यूड लाश में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि महिला युगांडा की रहने वाली थी।
- भारत
- 2 min read

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में विदेशी महिला की मिली न्यूड लाश में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि महिला युगांडा की रहने वाली थी। उसकी उम्र करीब 35 साल है और साल 2023 में वो टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि मानेसर IMT चौक फ्लाईओवर के किनारे विदेशी महिला का शव पड़ा है। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है बीती रात की पूरी फुटेज रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। दुकान वालो से भी इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे पता चल सके की आरोपी किस गाड़ी से आए थे और महिला का शव सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
सुसाइड के एंगल से भी छानबीन
पुलिस महिला को फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे फेंके जाने या फिर चलती गाड़ी से आईएमटी चौक पर फेंके जाने को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं महिला ने खुद फ्लाइओवर से कूदकर खुदकुशी तो नहीं की। हालांकि उसके शरीर पर कपड़ों का ना होना हत्या की तरफ इशारा कर रहा है।
जिस्मफरोशी का भी एंगल जांच के दायरे में
Advertisement
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि महिला अफ्रीकी देश युगांडा की रहने वाली थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे पैसे देकर सेक्स के लिए ले जाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Cancer Vaccine: अब कैंसर का अंत तय! वैज्ञानिकों ने किया वैक्सीन बनाने का दावा, ट्रायल में भी हुआ सफल; बस मंजूरी मिलने का इंतजार