Gurugram Bomb Blast: क्लब के बाहर सुतली बम फेंका, जोरदार धमाके के बाद हड़कंप, घटना CCTV में कैद

Gurugram Bomb Blast: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में क्लब के बाहर ब्लास्ट की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्लब के बाहर सुतली बम फेंकने वाले आरोपी को काब

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Gurugram Bomb Blast: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में क्लब के बाहर ब्लास्ट की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्लब के बाहर सुतली बम फेंकने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

दरअसल, मंगलवार, 10 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर गुरुग्राम सेक्टर 29 में एक क्लब के बाहर दो सुतली बम फेंके गए। इसी में से एक बम फट गया, लेकिन पुलिस ने अपनी जान की जोखिम में डालते हुए दूसरा बम समय रहते निष्क्रिय कर दिया। पुलिस टीमों की साहस और निडरता से की गई कार्यवाही के बाद बड़े जान-माल का नुकसान होने से बच गया।  

क्लब का बोर्ड टूटा और स्कूटी में लगी आग

अब घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक क्लब के बाहर अचानक जोरदार धमाका होता देखा गया है। इस धमाके के बाद क्लब के बोर्ड के चिथड़े उड़ गए और बाहर खड़ी स्कूटी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंजा काफी दूर तक सुनाई पड़ी।

क्लब को निशाना बनाकर किया गया धमाका

जानकारी के मुताबिक, क्लब को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही बम फेंकने वाले की जांच शुरू की। गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-29 में सुतली बम फेंकने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान सचिन निवासी जिला मेरठ (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। 

Advertisement

आरोपी के कब्जे से बम और हथियार बरामद 

पुलिस ने बताया कि ‘आरोपी ने दो सुतली बम फेंके थे। हमने समय पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। उसके कब्जे से दो सुतली बम और एक हथियार बरामद किया गया है।’

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीमों को आरोपी से पूछताछ करने का निर्देश दिया। आरोपी से पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गुरुग्राम में कहीं भी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत दें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: यूपी के हाथरस में भीषण हादसा, कंटेनर और मैजिक की जोरदार टक्कर; 6 की मौत और कई घायल
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड