सेक्‍सवर्धक गोली ने ली जान! होटल में कॉलेज टाइम की गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्‍स, अचानक मौत; कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाईयों के खाली पत्ते

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के व्यस्त बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी पुरानी कॉलेज फ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gurugram 56 year old man stay hotel room girlfriend consumed sex power increase tablets death heart attack
सेक्‍सवर्धक गोली ने ली जान! होटल में कॉलेज टाइम की गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्‍स, अचानक हुई मौत; कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाईयों के खाली पत्ते | Image: Pixabay/X

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के व्यस्त बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी पुरानी कॉलेज फ्रेंड के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कमरे की छानबीन की तो उसने वहां से सेक्‍स पावर बढ़ाने वाली दवाई के कई खाली रैपर मिले। प्रारंभिक जांच में शक्तिवर्धक गोलियों के ओवरडोज का शक जताया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम ने हार्ट अटैक को मौत का स्पष्ट कारण बताया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मूलरूप से हरियाणा के सोहना का रहने वाला था। वो एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी में ट्रक चालक का काम करता था। बुधवार को वे अपनी कॉलेज टाइम की गर्लफ्रेंड के साथ गुरुग्राम बस स्टैंड के पास स्थित होटल में चेक-इन किया। महिला ने पुलिस को बताया कि रात के समय अचानक व्यक्ति को सीने में असहनीय दर्द हुआ। घबराई महिला ने फौरन इमरजेंसी सेवाओं को कॉल किया और स्थानीय थाने को सूचना दी। उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्‍टर की सलाह के बिना सेक्‍सवर्धक दवाई का सेवन मौत का कारण?

गुरुवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। डॉक्‍टरों की टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत का मुख्य कारण बताया गया है। हालांकि, होटल कक्ष से जब्त शक्तिवर्धक गोलियों के खाली पैकेट पुलिस के लिए सवाल खड़े कर रहे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि व्यक्ति ने डॉक्टर की सलाह के बिना इन दवाओं का अत्यधिक सेवन किया हो, जिसका विपरीत प्रभाव उसके हृदय पर पड़ा। विस्तृत फॉरेंसिक जांच और विषाक्तता परीक्षण की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल, महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर उसके बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन कोई संदेह के घेरे में नहीं है।

Advertisement

12 मार्च को होनी थी मृतक के बेटे की शादी

इस दुखद घटना से मृतक के परिवार पर विपदा का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, 12 मार्च को उनके बेटे का विवाह निश्चित था। घर में तैयारियां जोरों पर थीं। मेहमानों का जमावड़ा, संगीत की धुनें और खुशियों का माहौल छाया हुआ था। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन से भी सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं।

Advertisement

सेक्स पावर दवाई के क्या नुकसान है?

बता दें सेक्स पावर दवा जैसे वियाग्रा या फिर सिल्डेनाफिल का इस्तेमाल इरेक्शन की कमी और शीघ्रपतन के इलाज के लिए किया जाता है। अगर इसका इस्तेमाल सिमित मात्रा में किया जाए तो फायदेमंद है और अगर ज्यादा मात्रा में किया जाए तो नुकसान दायक भी है। सेक्स पावर दवाई के ओवरडोज से सीने में दर्द, सिर में दर्द, तेज ब्लड प्रेशर या फिर नपुंसकता की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- कार से खींचे, सड़क किनारे ले गए और ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने ही सात लोगों ने किया युवती से गैंगरेप, अक‍ाउंट में ट्रांसफर कराए 10,000 रुपये; मचा हड़कंप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड