अपडेटेड 18 August 2025 at 22:30 IST

Delhi: तिलक नगर फ्यूजन कार सेल परचेज पर 5 घंटे तक GST की रेड, इसी शोरूम पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने की थी फायरिंग

Delhi News : तिलक नगर के फ्यूजन कार शोरूम पर GST की रेड चल रही है। सूत्रों के मुताबिक 5 घंटे से अधिकारी शोरूम में जांच कर रहे हैं। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने पिछले साल इस शोरूम पर फायरिंग कर फिरौती की मांग की थी।

Follow : Google News Icon  

Fusion Car Showroom Raid : दिल्ली का जाना-माना कार डीलर Fusion Cars सेल एंड परचेज शोरूम एक बार फिर सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्थित इस शोरूम पर वस्तु एवं सेवा कर विभा (GST) की रेड चल रही है, जो पिछले 5 घंटे से जारी है।

फ्यूजन कार शोरूम पहले भी विवादों में रहा है। इससे पहले 6, मई 2024 को कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गुर्गों ने यहां ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं और फिरौती की मांग की थी। इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी एल्विश यादव ने भी इस शोरूम से एक कार खरीदी थी।

क्यों लगा GST का छापा?

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तिलक नगर के फ्यूजन कार शोरूम पर जीएसटी अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। यह रेड कर चोरी, फर्जी बिलिंग, या अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए हो सकती है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रेड के दौरान शोरूम के दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई उस समय हो रही है जब शोरूम पहले से ही आपराधिक गतिविधियों के कारण चर्चा में है।

फ्यूजन सेकंड हैंड कार खरीदने और बेचने का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक लगभग 5 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी GST अधिकारी शोरूम में मौजूद हैं। अधिकारी शोरूम मालिक के बैंक खातों को चेक कर रहे है। शोरूम में मौजूदा सभी स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Advertisement

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का हमला

6 मई, 2024 को फ्यूजन कार शोरूम पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गुर्गों ने 20-25 राउंड गोलियां चलाई थीं, इसमें कई लोग घायल भी हो गए थे। हमलावरों ने शोरूम में एक पर्ची फेंकी थी, जिसमें हिमांशु भाऊ, नवीन बाली और नीरज फरीदपुरिया के नाम लिखे थे, साथ ही 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

हिमांशु भाऊ अमेरिका या पुर्तगाल में छिपा हुआ बताया जाता है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में अपने गैंग के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उसका गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भर्ती करता है और उन्हें अपराध की दुनिया में धकेलता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: मेरठ में टोल प्लाजा पर जवान की बर्बरता से पिटाई करने वालों पर एक्शन, टोल कंपनी पर ठोका 20 लाख जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट होगा रद्द

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 August 2025 at 22:20 IST