मेरठ में टोल प्लाजा पर जवान की बर्बरता से पिटाई करने वालों पर एक्शन, टोल कंपनी पर ठोका 20 लाख जुर्माना, कॉन्ट्रैक्ट होगा रद्द

Meerut toll plaza fight: सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले पर एसएसपी विपिन टांडा ने कहा, "कल रात एक वीडियो मिला था जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता जवान है और टोलकर्मियों से उनकी किसी बात पर बहस हो गई थी। टोलकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है..."

Follow : Google News Icon  
meerut toll plaza fight
meerut toll plaza fight | Image: Social Media/X

Meerut toll plaza fight: मेरठ में सेना के एक जवान को टोल कर्मियों के द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला काफी तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल वसूली करने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं अब बात कंपनी की साख पर भी आ गई है। उसका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


मालूम हो कि मेरठ के Bhuni Toll Plaza पर सेना के जवान को टोल कर्मियों के द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को दबोच लिया है। वहीं, मेरठ में सेना के जवान के साथ मारपीट के विरोध में लोग सड़क पर प्रदर्शन भी करते हुए दिखे। मेरठ टोल प्लाजा पर भारी हंगामा भी हुआ। विवाद के बाद आर्मी अफसर को खंभे से बांधकर पीटा गया था। लोगों ने सेना के जवान के समर्थन में अपना विरोध जताया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और पुलिस के अलावा NHAI ने क्या लिया है एक्शन...


Meerut toll plaza fight: मामले में 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार - पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 17 अगस्त को मेरठ से जम्मू-कश्मीर ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान को टोल कर्मियों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा है। यह घटना एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड पर भूनी टोल प्लाजा पर हुई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी और अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे सेना के जवान के टोल कर्मियों से जल्द ही गाड़ियों को हटाने को कहा। इसी से विवाद बढ़ गया और टोल कर्मियों ने जवान को बेरहमी से पीटा। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले पर एसएसपी विपिन टांडा ने कहा, "कल रात एक वीडियो मिला था जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता जवान है और टोलकर्मियों से उनकी किसी बात पर बहस हो गई थी। टोलकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है..."

Advertisement


टोल संग्रह एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का लगा जुर्माना - NHAI

इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। NHAI ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए बताया, "एनएचएआई ने 17 अगस्त 2025 को एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड पर भूनी टोल प्लाजा पर तैनात टोल कर्मचारियों द्वारा सेना के जवानों के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर सख्त कार्रवाई की है। एनएचएआई ने टोल संग्रह एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और टोल संग्रह फर्म को टोल प्लाजा बोलियों में भविष्य में भागीदारी से प्रतिबंधित करने और समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।" NHAI ने आगे कहा है, "#एनएचएआई टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

ये भी पढ़ें - 'ये चाहते हैं भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति हो जाए...', बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला!

Advertisement
Published By :
Amit Dubey
पब्लिश्ड