दिल्ली हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दो लोगों के पास से 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gold coins seized at Delhi airport
Gold coins seized at Delhi airport | Image: AI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दो लोगों के पास से 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं। सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और उसे बुधवार को इटली के मिलान से दिल्ली लौटने के दौरान हवाई अड्डे पर रोका गया।

विभाग ने कहा कि आरोपियों के सामान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन व्यक्तिगत तलाशी लेने पर विशेष रूप से डिजाइन की गयी दो कमर बेल्ट में छिपा कर रखे गये सोने के सिक्के बरामद हुए।

सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि अधिकारियों ने 10.092 किलोग्राम सोने के सिक्के जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Advertisement

इसने बताया कि दोनों यात्रियों को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'ध्यान रहे सपरिवार नहीं आना...', युवक ने कुछ यूं भेजा निमंत्रण; VIRAL

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड