दिल्ली में कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत, किशोर चला रहा था वाहन

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पड़ोसी के किशोर बेटे द्वारा चलाई जा रही कार की चपेट में आ जाने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident news
accident news | Image: META AI

Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पड़ोसी के किशोर बेटे द्वारा चलाई जा रही कार की चपेट में आ जाने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना हो जाने के बाद ईद का जश्न उसके परिवार के लिए त्रासदी में बदल गया। पुलिस ने बताया कि यह कार पड़ोसी पंकज अग्रवाल की है और दुर्घटना के समय उसका बेटा वाहन चला रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब सवा छह बजे पहाड़गंज के राम नगर में हुई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा रिकार्ड हो गया।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है और फिर रुक जाती है। कुछ ही देर बाद यह आगे बढ़ती है और आगे के बाएं पहिये के नीचे बच्ची कुचल जाती है।

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दौड़कर बच्ची को बचाया और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नबी करीम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Eid: ईद पर नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा के बीच इस राज्य से आई खबर, हजारों नमाजियों पर भगवाधारियों ने की फूलों की बारिश
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड