Delhi: मालवीय नगर में सड़क पर फायरिंग, कार में सवार होकर आए बदमाश और चला दी गोलियां; शख्स घायल

मालवीय नगर में अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स पर गोली चलाई। तीन से चार लोग कार में सवार होकर आए और उन्होंने विकास नाम को गोली मार दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crime
दिल्ली में फायरिंग | Image: pexels

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। मालवीय नगर में बीती रात एक शख्स पर गोली चलाई गई। घटना में विकास नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मंगलवार (3 सितंबर) को रात मालवीय नगर में अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स पर गोली चलाई। तीन से चार लोग कार में सवार होकर आए और उन्होंने विकास नाम को गोली मार दी।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया? 

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि रात करीब 9:30 बजे मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना के बारे में PCR कॉल आई थीं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि तीन से चार अज्ञात लड़के एक कार में आए और उनके भतीजे विकास (26) पर गोली चलाई।

घायल शख्स का अस्पताल में इलाज जारी

घटना को लेकर पीड़ित के चाचा ज्ञानचंद ने बताया, "घटना कल रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच है। एक ड्राइवर समेत कुल चार लोग इस वारदात में शामिल हैं। वह शख्स को पीछे से पीटते हुए लाए और गाड़ी में बैठा। इस दौरान विकास ने कहा अंकल ये मुझे किडनैप करेंगे और मार देंगे। मैंने पुलिस को बुलाने की बात कही। इतने में उन्होंने पिस्तौल निकालकर विकास को गोली मार दी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज जारी है।"

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली की सड़कों पर गोलीबारी की ये घटनाएं अब आम हो चली है। हर रोज ही ऐसे मामले सुनने को मिलते रहते हैं। सोमवार (3 सितंबर) को मोहन गार्डन थाना इलाके में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संजीव दत्ता के दफ्तर में घुसकर फायरिंग करने की घटना सामने आई। बदमाशों ने गैंगस्टर काला जठेड़ी और जानी भाई के नाम पर रंगदारी मांगी। बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने दफ्तर में फायरिंग कर और धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में और पावरफुल हुए LG, राष्ट्रपति के आदेश के बाद मिलीं ये शक्तियां... जानिए क्या कुछ बदलेगा? 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड