दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के थियेटर में आग लगने से हड़कंप, टला बड़ा हादसा

दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एक सिनेमा घर में बुधवार को एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fire in the cinema hall of Select Citywalk Mall
दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के सिनेमा घर में आग | Image: PTI

दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एक सिनेमा घर में बुधवार को एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा के एक कोने में शाम करीब 4:15 बजे आग लगने से दर्शकों में दहशत फैल गयी। उस समय सिनेमाघर में 'छावा' फिल्म दिखायी जा रही थी।

एक अन्य दर्शक ने बताया कि हॉल में ‘फायर अलार्म’ बजते ही सभी लोग बाहर भागने लगे। उन्होंने कहा कि बाद में सिनेमा हॉल को खाली करा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि यह छोटी आग थी और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

आग के कारण कोई घायल नहीं

उन्होंने बताया कि आग पर शाम 5.55 बजे तक काबू पा लिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे शाम 5.57 बजे साकेत सिटीवॉक मॉल में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें आग के बारे में 'कॉल' मिला और जानकारी देने वाले ने बताया कि कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं। टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण कोई घायल नहीं हुआ।’’

सिनेमा हॉल के अंदर मचा हड़कंप

आग लगने के समय फिल्म देख रहे वीर सिंह नामक एक दर्शक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शुरू में ऐसा लगा कि यह फिल्म का ही कोई सीन है। उन्होंने कहा, ‘‘जब लोगों को पता चला कि हॉल के अंदर आग लग गई है और धुआं उठ रहा है, तो लोग चीखने लगे। यह छोटी सी आग थी। जैसे ही फायर अलार्म बजा, सिनेमा हॉल के कर्मचारी अंदर आ गए और सभी दर्शकों को जल्दी से बाहर निकलने के लिए कहा।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: सूरत के कपड़ा बाजार में लगी आग भीषण, दूर से दिखाई दे रही हैं लपटें

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड