मतदान से पहले अरविंद केजरीवाल पर नई मुसीबत, हरियाणा के शाहबाद में दर्ज हुई FIR

Delhi News: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजलीवाल के खिलाफ जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज करवाया है।

Follow : Google News Icon  
FIR against Arvind Kejriwal
केजरीवाल के खिलाफ FIR | Image: ANI

FIR Against Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह से वोटिंग होनी है, लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई मुसीबत ने घेर लिया है। केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में जहर मिला दिया है। अब उनको ये बयान भारी पड़ गया है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के शाहबाद पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। दिल्ली के पूर्व सीएम के खिलाफ जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज करवाया है। केजरीवाल ने यमुना के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने का बयान दिया था।

क्या था अरविंद केजरीवाल का बयान?

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि "BJP दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए आपूर्ति किए जाने वाले पानी में जहर मिलाना चाहती है ताकि लोगों की मौत के लिए AAP को दोषी ठहराया जा सके। डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) के अभियंताओं को धन्यवाद, जिन्होंने इसे पकड़ लिया और पानी को रोक दिया। यह पानी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सका। यदि यह पानी पेयजल में मिल जाता, तो बड़े पैमाने पर नरसंहार हो जाता।"

'यमुना के पानी में अमोनिया'

BJP की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने AAP प्रमुख को इस मामले में नोटिस जारी किया था। केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग को अपने उस आरोप के बारे में जवाब सौंपा जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किये जाने वाले यमुना के पानी में जहर मिला दिया है। केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि उनकी टिप्पणी ‘‘कच्चे पानी में अमोनिया के खतरनाक उच्च स्तर’’ के बारे में थी।

Advertisement

अपने बयान से पहले की घटनाओं के बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा था कि पानी में अमोनिया का स्तर 15 जनवरी को 3.2 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) से बढ़ना शुरू हुआ और 26-27 जनवरी के आसपास 7 पीपीएम तक पहुंच गया। 

ये भी पढ़ें: Delhi Election: वोटिंग से चंद घंटे पहले भारी कैश बरामद, 5 लाख के साथ पकड़ा गया CM ऑफिस का कर्मचारी

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड