BIG BREAKING: फरीदाबाद से फिर भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद, छोटे-छोटे कंटेनर में रखा था अमोनियम नाइट्रेट

BIG BREAKING: फरीदाबाद से फिर भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद, छोटे-छोटे कंटेनर में रखा था अमोनियम नाइट्रेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
faridabad large quantity of explosives recovered again delhi red fort blast
फरीदाबाद से फिर भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद, छोटे-छोटे कंटेनर में रखा था अमोनियम नाइट्रेट . . | Image: Pixabay

हरियाणा के फरीदाबाद से फिर विस्‍फोटक बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्‍टर 56 में एक किराए के मकान में छोटे-छोटे कंटेनर में अमोनियम नाइट्रेट छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने विस्‍फोटक को सीज कर लिया है और छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि फरीदाबाद में ही सोमवार को एक डॉक्‍टर के घर से 2900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री की बरामद हुई थी। सोमवार की शाम ही लाल किले के पास हुए बम ब्लास्‍ट में 9 लोगों की मौत हुई।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक आई-20 कार में विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि लाल किला के सामने कार में हुआ धमाका आतंकी घटना ही थी। लॉ एंड ऑर्डर रवींद्र सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने दिल्ली में हुए धमाके का फरीदाबाद लिंक होने की भी पुष्टि की है। मालूम हो कि सोमवार को जम्मू कश्मीर-फरीदाबाद पुलिस के सर्च ऑपरेशन में धौज और फतेहपुर तगा से 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, जिस आई-20 कार (HR26CE7674) में धमाका हुआ, उसमें जम्मू-कश्मीर का रहने वाला उमर ही था, जिसने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया। पुलिस हादसे को लेकर दो थ्योरी मान रही है या तो उमर ने सुसाइड बम बनकर ब्लास्ट किया या वहां आने पर किसी कारण कार में विस्फोट हो गया जिसमें उसकी भी मौत हो गई।

लाल किला ब्लास्‍ट में अबतक गिरफ्तारियां

  1. आरिफ निसार डार उर्फ साहिल निवासी नौगाम, श्रीनगर
  2. यासिर-उल-अशरफ निवासी नौगाम, श्रीनगर
  3. मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद निवासी नौगाम, श्रीनगर
  4. मौलवी इरफान अहमद (मस्जिद के इमाम) निवासी शोपियां
  5. ज़मीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा, निवासी वाकुरा, गंदेरबल
  6. डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब निवासी कोइल, पुलवामा
  7. डॉ. अदील निवासी वानपोरा, कुलगाम

पुलिस ने पकड़े गए आतंकियों के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने की बात कही है। एक तरफ जहां जम्मू कश्मीर पुलिस अनंतनाग समेत तमाम हिस्सों में सर्च अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी हरियाणा पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नहीं मिले छर्रे ना ही बारूद, अमोनियम नाइट्रेट-फ्यूल ऑयल-डेटोनेटर से दिल्‍ली में किया ब्लास्ट; पिछले धमाकों से कितना अलग?

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड