नहीं मिले छर्रे ना ही बारूद, अमोनियम नाइट्रेट-फ्यूल ऑयल-डेटोनेटर से दिल्‍ली में किया ब्लास्ट; पिछले धमाकों से कितना अलग?

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस विस्फोट के हर पहलू को खंगाल रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Blast
नहीं मिले छर्रे ना ही बारूद, अमोनियम नाइट्रेट-फ्यूल ऑयल-डेटोनेटर से दिल्‍ली में किया ब्लास्ट; पिछले धमाकों से कितना अलग? | Image: AP

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस विस्फोट के हर पहलू को खंगाल रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर का इस्तेमाल हुआ था। इस विस्फोटक मिश्रण ने इसे बेहद घातक बना दिया। एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि डेटोनेटर किस रूप में इस्तेमाल हुआ। घड़ी, रिमोट या किसी और तकनीक से।

वहीं दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद पुलिस ने आसपास के गांवों—धौज और फतेहपुर तगा—में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया है। इस अभियान में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी, क्राइम ब्रांच और रिजर्व पुलिस शामिल हैं। पुलिस घर-घर जाकर तलाशी ले रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। गांवों में खड़ी कारों की भी जांच की जा रही है।

विस्‍फोटक में अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर और ज्वलनशील पदार्थ शामिल

फरीदाबाद के अलफलाह मेडिकल कॉलेज को भी जांच के दायरे में लिया गया है। वहीं से पुलिस ने 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर और ज्वलनशील पदार्थ शामिल हैं।

Advertisement

संदिग्ध डॉक्टर डॉ. उमर मोहम्मद के खिलाफ जांच

इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी पुलवामा निवासी डॉ. उमर मोहम्मद बताया जा रहा है, जो फरीदाबाद के अलफलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रूप में काम करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमाके के समय लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी Hyundai i20 कार उसी के कब्जे में थी। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति कार चलाते हुए देखा गया है, जिसे उमर मोहम्मद बताया जा रहा है।फिलहाल डॉ. उमर मोहम्मद की नई तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने उसके दो भाइयों—आशिक अहमद और जरूर अहमद—के साथ-साथ उसकी मां को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दिल्ली-फरीदाबाद कनेक्शन पर फोकस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस से जब्त विस्फोटक सामग्री की पूरी रिपोर्ट मांगी है। जांच से संकेत मिले हैं कि दिल्ली ब्लास्ट में वही अमोनियम नाइट्रेट इस्तेमाल किया गया जो फरीदाबाद से मिला था। एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की रिपोर्ट से विस्फोटक की सटीक पुष्टि होगी, जिसकी प्रतीक्षा जारी है। लाल किला मेट्रो स्टेशन और लाल किला खुद सुरक्षा कारणों से 13 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर सख्त निगरानी की जा रही है।

Advertisement

कार की मूवमेंट से मिले सुराग

सीसीटीवी जांच से पता चला है कि धमाके में इस्तेमाल हुई Hyundai i20 कार 10 नवंबर की सुबह 8:04 बजे बदरपुर से दिल्ली में दाखिल हुई थी। यह ओखला, दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद जैसे इलाकों से होते हुए 3:19 बजे लाल किले की पार्किंग में गई और फिर शाम 6:22 बजे वहां से निकली।

इसे भी पढ़ें- Delhi Blast: आतंकियों का निकला यूपी कनेक्शन… लखनऊ और लखीमपुर से ऐसे जुड़ रहे तार, जानिए क्या बोले बृजेश पाठक

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड