Faridabad: आधी रात, 25 साल की युवती, 2 दरिंदे...नए साल से पहले NCR में हैवानियत, चलती कार में 3 घंटे तक गैंगरेप; सड़क पर निर्वस्‍त्र फेंका

एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के स्‍वागत के लिए तैयार है। दूसरी तरफ साल 2025 के आखिरी दिन फरीदाबाद की सूनसान सड़कों पर हैवानों ने हैवानियत का नंगा नाच किया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Faridabad Horror Woman Gang Raped moving car 2 men
Faridabad: आधी रात, 25 साल की युवती, 2 दरिंदे...नए साल से पहले NCR में हैवानियत, चलती कार में 3 घंटे तक गैंगरेप; सड़क पर निर्वस्‍त्र फेंका | Image: Pixabay/VideoGrab/X

Faridabad Horror: एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के स्‍वागत के लिए तैयार है। दूसरी तरफ साल 2025 के आखिरी दिन फरीदाबाद की सूनसान सड़कों पर हैवानों ने हैवानियत का नंगा नाच किया। चलती कार में 25 साल की महिला से दो लोगों ने 3 घंटे तक गैंगरेप किया फिर उसे सड़क पर फेंक फरार हो गए। युवती के आंख और कंधे पर गहरी चोट आई है। उसके चेहरे की हड्डी टूट गई है। अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़ित की बहन ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके पास रात 8:30 बजे बहन की कॉल आई थी। बहन ने कॉल पर कहा कि घर में निकल आई हूं मेरी मां से कहां सुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं और उसने कहा था कि मैं अपनी सहेली के घर से 3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। पीड़िता की बहन के मुताबिक देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान वह एक इको वैन रुकी जिसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे।

3 घंटे तक चलती रही वैन, दरिंदें लूटते रहे आबरू

महिला को लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। आरोपी ने 3 घंटे तक उसके साथ बलात्कार किया और देर रात 3:00 बजे आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। जिसके बाद महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चेहरे और सिर पर आईं गंभीर चोटें

सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर चोटें भी आईं। डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े। जब पीड़िता की बहन मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बहन को इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। लेकिन फिलहाल उसका फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले है।

3 बच्चों की मां है पीड़ता, पति से चल रहा है विवाद

25 साल की महिला तीन बच्चों की मां है और पति से भी उसका विवाद चल रहा है। वो पति से अलग रहती है। फिलहाल उसकी हालत स्‍टेबल बताई जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bihar: एक ही लड़की से थे दोनों के नाजायज संबंध, मामी का नाम लेकर भांजा करने लगा ब्‍लैकमेल, मामा ने करा दी हत्या; शव के कराए 3 टुकड़े

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड