पूर्वी दिल्ली: फूल मंडी के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Delhi: पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फूल मंडी के पास 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shot dead
Representative | Image: Shutterstock

Delhi: पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर फूल मंडी के पास 32 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर गांव का निवासी रोहित गोली लगने से घायल हो गया था। उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना फूल मंडी के पास एक व्यस्त इलाके में घटी।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर के निकट आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण इलाके में यातायात जाम हो गया।

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंडिया की जीत से किसको इतनी नफरत? महू में जश्न के बीच लोगों पर पथराव तो हैदराबाद-करीमनगर में पुलिस ने ही बरसाईं लाठियां
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड