दिल्ली में भूकंप के झटके, दहशत के बाद घरों से निकले लोग; रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता

Earthquake in Delhi : शुक्रवार देर शाम दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र का नेपाल बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake in Delhi
दिल्ली में भूकंप के झटके | Image: X/NCS_Earthquake

Earthquake in Delhi : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। शुक्रवार शाम को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसका केंद्र नेपाल में था। भूकंप के झटके सबसे पहले शाम 7:52:53 बजे महसूस किए गए। भूकंप की गहराई धरती की सतह से 20 किलोमीटर नीचे थी।

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घर और ऑफिस से बाहर की तरफ भागने लगे। फिलहाल कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। आमतौर पर इतनी तीव्रता के भूकंप से नुकसान कम ही होता है। रिक्‍टर स्‍केल पर 5 तीव्रता का भूकंप आने पर हल्के से कुछ तेज झटके लगते हैं। दीवार पर टंगी तस्वीरें गिर सकती हैं, घरों की खिड़कियां टूट सकती हैं और सुरक्षा पैमानों पर खरी ना उतरने वाले इमारतों को नुकसान हो सकता है। 

भूकंपीय जोन-4 में आता है दिल्ली

भारत को भूकंप के लिहाज से 5 जोन में बांटा गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तेज भूंकप आने के बहुत कम चांस रहते हैं। दिल्ली भूकंपीय जोन-4 में आता हैं। जिसमें 5-6 तीव्रता के भूकंप से लेकर, 6.8 तीव्रता तक के भूकंप आने की संभावना रहती है।

क्यों आते हैं भूकंप?

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली हलचल या कंपन हैं, जो पृथ्वी की आंतरिक संरचना में होने वाली गतिविधियों के कारण आते हैं। पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में बांटा गया है। भूपर्पटी (Crust), मेंटल (Mantle) और क्रोड (Core)। पृथ्वी की सबसे बाहरी परत कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार धीमी गति से चलती रहती हैं। धीरे-धीरे हर साल 2-5 सेमी खिसकती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे सरकती हैं, तो एक तनाव पैदा होता है। जिसके कारण हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: MP: ऐसी बहू से तौबा-तौबा! 70 साल की सास को वृद्धाश्रम में भेजने का प्लान, इनकार किया तो सड़क पर घसीटा; पति की भी करवाई पिटाई

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड