BIG BREAKING: दिल्‍ली-NCR में भूकंप के झटके, 2 दिनों में दो बार कांपी राजधानी; लोगों में दहशत

दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 2.7 थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Strong earthquake tremors felt in Delhi-NCR
Strong earthquake tremors felt in Delhi-NCR | Image: X

दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.7 थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है। करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए थे। आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह भी दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार शाम 7:49 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। बता दें कि झज्जर, दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया है। इससे पहले दिल्लीवासियों ने गुरुवार सुबह को भी भूकंप के झटके महसूस किए थे। तब इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।

बीते छह माह में एनसीआर में चौथी बार महसूस किए भूकंप

बीते छह माह में दिल्ली और एनसीआर में चौथी बार भूकंप के झटके आए। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था। फिर 10 जून को ही इसके झटके महसू किए गए थे। सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अर¨वद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर सभी के सुरक्षित होने की उम्मीद की।
 

भूगर्भ में मौजूद चट्टानें कमजोर होती है: ओपी मिश्रा

Advertisement

एनसीएस के निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया था कि भूकंप के केंद्र के आसपास की भूगर्भीय संरचना विषमतापूर्ण होती है। भूगर्भ में चट्टान, तरल पदार्थ, पानी इत्यादि मौजूद होते हैं। पहले इसके आसपास के इलाके में झील और कई जल स्त्रोत थे। वर्तमान में भूगर्भ में मौजूद चट्टानें कमजोर हो गई हैं। इससे जमीन के भीतर तनाव और हलचल बढ़ने से आसपास की चट्टानें जल्दी टूट जाती हैं और भूकंप के रूप में ऊर्जा निकलती है।

इसे भी पढ़ें- अपहरण कर कार में किया निर्वस्‍त्र, कराया 'गंदा काम' और बनाया VIDEO...मुंबई में उधारी वसूलने के नाम पर दो लड़कों संग ह‍ैवानियत

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड