'दिल्ली में 30 साल बाद डबल डेकर बस की शुरुआत हो रही है', मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया राजधानी में पर्यटन के लिए क्या-क्या हो रहा है
Manthan Summit 2026: रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन' में कई दिग्गजों के बीच दिल्ली सरकार के पर्यटन और कला-संस्कृति कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहें। इंटरव्यू के दौरान कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद सरकार ने पर्यटन में क्या-क्या काम किया गया है।
- भारत
- 2 min read

Manthan Summit 2026: रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन' में कई दिग्गजों के बीच दिल्ली सरकार के पर्यटन और कला-संस्कृति कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहें। 'मंथन' के मंच पर इंटरव्यू के दौरान कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद सरकार ने पर्यटन में क्या-क्या काम किया गया है। बता दें कि मंथन सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में हो रहा है।
कपिल मिश्रा ने कहा “दिल्ली में पहले यमुना मैया के तट पर छट पूजा के दौरान बड़े बड़े बोर्ड लगे होते थे कि यहां पर आना माना है और अगर छट पूजा के दौरान यहां आएंगे तो आपको जेल भेज देंगे और आप पर कानूनी कार्यवाही करेंगे। जबकि इस साल बोर्ड लगा हुआ था छट पूजा करने वालों का स्वागत है। तो ये परिवर्तन है वो बैन लगाकर बैठे थे हम नैन बिछा कर बैठे हैं। और इसी प्रकार के परिवर्तन हम ला रहे हैं।”
मॉनसून के बाद मिलेगा बड़ा तोहफा
कपिल मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी के दिए गए रोड मैप पर वह सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा "दिल्ली में पर्यटन के नाम पर शून्यता थी। दिल्ली टूरिज्म की चर्चा तक होनी बंद हो गई थी। हम इसको अब धीरे-धीरे वापस ला रहे हैं। 30 साल बाद दिल्ली में डबल डेकर बस की शुरुआत हो रही है, दिल्ली दर्शन बस की शुरुआत की गई है। यमुना में क्रूज तैयार है, मॉनसून के बाद हम इसे वजीराबाद से संचालन शुरू करने जा रहे हैं।
आध्यात्मिक टूरिज्म सर्किट होगा लॉन्च
दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगे कहा "दिल्ली की पहचान पहले मुग़ल बनकर राह गई थी लेकिन हम दिल्ली का आध्यात्मिक टूरिज्म सर्किट लॉन्च करने जा रहे हैं क्योंकि माँ जगदम्बा, बजरंगबली और अक्षरधाम जैसे बड़े बड़े मंदिर दिल्ली में हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारे और जैन समाज के मंदिर भी उपस्थित हैं।
Advertisement
70 दिनों में 35 बड़े अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट हुए
कपिल मिश्रा ने कहा "दिल्ली का असली इतिहास मराठों और सिखों से जुड़ा है। दिल्ली के जाट-गुर्जर की वीरता का इतिहास समेत राजधानी का इतिहास भरा पड़ा है। हम कला संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय से दिल्ली का असली इतिहास लाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। हम पिछले 70 दिनों में 35 बड़े अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट करा चुके हैं जो पहले नोएडा और गुरुग्राम में होते थे।