यूपी विधानसभा चुनाव हम 200 फीसदी जीतने जा रहे हैं, दो लड़के साथ आए थे, लेकिन लोगों को पसंद नहीं आई ये जोड़ी- अनुप्रिया पटेल

रिपब्लिक भारत के 'मंथन' समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, पहले सरकारें महिलाओं पर ध्यान नहीं देती थीं। मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर विकास तक के लिए काम किया है। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anupriya Patel in Republic Summit
Anupriya Patel in Republic Summit | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन' का शानदार आगाज हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक के Manthan Summit 2026 का आयोजन किया गया है।  रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। रिपब्लिक के मंच पर आज राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी और अपने विचार साक्षा करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री और अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने महिलाओं की सफलता को लेकर बड़ी बात कही।

रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन' जिसकी थीम है "राष्ट्र निर्माण की राह", इस कार्यक्रम को आप घर बैठे भी रिपब्लिक के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। कार्यक्रम का शानदार आगाज हो चुका तो आप घर बैठे भी इसका आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री और अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने देश में महिलाओं के स्वास्थ्य और विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दी।

पहले सरकारें महिलाओं के विकास पर ध्यान नहीं देती थी-अनुप्रिया पटेल

रिपब्लिक भारत के 'मंथन' समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा,"पहले सरकारें महिलाओं पर ध्यान नहीं देती थीं। मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर विकास तक के लिए काम किया है। क्योंकि हमारा मानना है कि स्वस्थ महिलाएं ही स्वस्थ परिवार और प्रगतिशील भारत का आधार हो सकती हैं।

महिला आरक्षण बिल पर क्या बोलीं अनुप्रिया पटेल?

अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा,  हमारी सरकार ने देश को एक नई दृष्टिकोण दिया है। महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदार बढ़ रही है। वहीं, महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 3 दशक से विपक्ष महिला प्रतिनिधित्व को टाल रहा है। मगर हमारी सरकार भी दृढ़ संकल्प है। महिला आरक्षण लागू करना है तो हमें परिशीमन जरूरी है। जब केंद्रीय मंत्री से सवाल किया कि आखिकर विपक्ष इस पर अड़गा क्यों लगा रही है। तो जवाब में हंसते हुए अनुप्रिय पटेल ने कहा कि कभी-कभी पुरुष सांसद भी महिलाओं की सफलता से घबरा जाते हैं।

Advertisement

 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बड़ा दावा किया। रिपब्लिक मंच से उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव हम 200 फीसदी जीतने जा रहे हैं, प्रदेश की एक-एक सीट को हम जीतेंगे। 2017 जीते, 2022 जीते और अब 2027 और धामकेदार अंदाज में जीतेंगे। यह मैं रिपब्लिक के मंच से आज ऐलान कर रही हूं।

सपा सिर्फ वोट की राजनीती करती है-अनुप्रिया पटेल 

वहीं, लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए अनुप्रिया पटेल ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। अखिलेश और राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन्होंने कहा, दो लड़के साथ आए थे, लेकिन लोगों को ये जोड़ी पसंद नहीं आई। समाजवादी पर बरसते हुए अनुप्रिया पटेल ने 'मंथन' समिट में कहा कि 'सपा के पास कोई मुद्दा नहीं'। सपा सिर्फ वोट की राजनीती करती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  इंतजार खत्म, R.भारत के 'मंथन' समिट का हुआ शानदार आगाज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड