DMRC ने बदला आखिरी मेट्रो का समय, अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले T20 World Cup मैच से पहले नया शेड्यूल जारी
Delhi Metro Timings on 12 Feb : देश की राजधानी गुरुवार को होने वाले भारत बनाम नामीबिया ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए तैयार हो रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले T20 मैच में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए अपनी सर्विस देर रात तक बढ़ा रही है।
- भारत
- 3 min read

Delhi Metro Timings on 12 FEB: भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्डकप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। इसी के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने T20 मैच देखने आए दर्शकों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए सभी मेट्रो लाइनों पर अपनी आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ाने की घोषणा कर दी है। यह बदला हुआ शेड्यूल 12 फरवरी 2026 के लिए विशेष रुप से तैयार किया गया है, ताकि ताकि फैंस गेम के बाद आसानी से वापस आ सकें।
90 मिनट तक बढ़ा समय
DMRC के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुछ रूट पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग 90 मिनट तक आगे बढ़ा दी गई है। इससे खास टर्मिनल स्टेशनों से ज्यादा सर्विस मिल सकेंगी। मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव का मकसद राजधानी के बीचों-बीच बने स्टेडियम में आने वाली बड़ी भीड़ को नियंत्रित कर फैंस के लिए बिना किसी परेशानी के आने-जाने का सुविधा प्रदान करना है।
देखें आखिरी ट्रेन की नई टाइमिंग
नई टाइमिंग अलग-अलग लाइनों पर अलग-अलग है:
- लाइन 1 (रेड लाइन): शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से रिठाला, अब रात 11:00 बजे से बढ़ाकर देर रात 12:10 बजे और रात 12:15 बजे कर दी गई है।
- लाइन 2 (येलो लाइन): समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, अब 12:20 बजे और रात 11:45 बजे तक बढ़ा दी गई है।
- लाइन 3 और 4 (ब्लू लाइन): नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली रूट पर 11 बजे से आधी रात तक यानी 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। जिसमें द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी की सर्विस रात 11:35 बजे और वैशाली की सर्विस रात 11:45 बजे तक बढ़ाई गई है।
- लाइन 5 (ग्रीन लाइन): कीर्ति नगर और इंद्रलोक से सर्विस रात 1:00 बजे तक बढ़ा दी गई है, जबकि ब्रिगेडियर होशियार सिंह रूट को रात 12:00 बजे और रात 12:10 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
- लाइन 6 (वायलेट लाइन): कश्मीरी गेट के लिए रात 12:25 बजे और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के लिए रात 11:20 बजे तक बढ़ाई गई।
- लाइन 7 (पिंक लाइन): मजलिस पार्क और शिव विहार सर्विस रात 12:10 बजे तक बढ़ाई गई।
- लाइन 8 (मैजेंटा लाइन): बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट,एक के बाद एक रात 12:45 बजे और 12:30 बजे तक बढ़ाई गई है।
- लाइन 9 (ग्रे लाइन): द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक की सर्विस रात 1:30 बजे और 1:15 बजे तक का गई है।
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन: यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन की सर्विस रात 12:30 बजे और रात 1:00 बजे तक बढ़ाई गई है।
गुरुवार को इंडिया का दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच
डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगा। इससे पहले इंडियन टीम ने USA को 29 रन से हराया था, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे।
Advertisement
पहला मैच जीतने के बाद, इंडिया ग्रुप-A में टॉप पर है और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और जीत की कोशिश होगी। नामीबिया के बाद, इंडिया को 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का मैच खेलना है, फिर 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद जाएगी।