दिल्ली-NCR में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, धुंध की चादर में लिपटी राजधानी; कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली का जश्न जोरों-शोरों से मनाया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी हुईं। रातभर की आतिशबाजी के बाद सुबह राजधानी समेत कई शहरों में हवा की गंभीर स्तर तक पहुंच गई। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 को पार कर गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AQI Delhi Pollution On Diwali
Delhi-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर 'बेहद गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया | Image: X/Republic

Delhi NCR AQI: दिवाली की सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों की हवा दमघोंटू हो गई है। पटाखों के धुएं ने राजधानी को धुंध की चादर में लपेट दिया है, जिससे सड़कों पर  विजिबिलिटी भी कम हो गई है। दिवाली के दिन दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

राजधानी के कई इलाकों में पटाखों के धुएं की वजह से दिवाली की सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। इसके कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में वायु प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ा है।

दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों में भी बुरा हाल

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जहां दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी द्वारा सुबह 5 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकांश इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा प्रदूषण जहांगीरपुरी में 442 AQI के साथ रिकॉर्ड हुआ, जिसके बाद रोहिणी में 438 और नॉर्थ कैंपस में 437, साउथ एक्सटेंशन के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 360 रहा। इसके अलावा बवाना में 427, चांदनी चौक में 419, पटपड़गंज में 415, नरेला में 409, पंजाबी बाग में 408 और आईटीओ में 406, जबकि वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 दर्ज किया गया।

पटाखों के धुएं का किन पर असर?

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिल्ली के अधिकांश इलाके इस समय बेहद जहरीली हवा की चपेट में है, जो आम लोगों के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकती है। प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने आम जनता को प्रदूषित हवा के सीधे संपर्क में आने से बचने, आउटडोर गतिविधियों को सीमित करने और घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-अयोध्या समेत देशभर में दिवाली की धूम... PM मोदी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली, कहा- आंतरिक सुरक्षा मजबूत तो दुश्मन कुछ नहीं कर पाता

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड