अपडेटेड 20 March 2025 at 22:43 IST

Delhi: युवती की गला घोंटकर हत्या, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था।

Follow : Google News Icon  
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Delhi: युवती की गला घोंटकर हत्या, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी | Image: X

राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान जुबैर (27) और आसिफ (26) के रूप में हुई है, जिसमें से एक आसिफ का कोमल (22) के साथ प्रेम प्रसंग था।

अधिकारियों ने बताया कि…

आसिफ और कोमल दोनों सुंदर नगरी के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि 12 मार्च को आसिफ ने कोमल को अपनी कैब में सीमापुरी में बैठाया। रास्ते में, आसिफ ने कोमल पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और आसिफ ने कोमल की कार के अंदर ही हत्या कर दी। इसके बाद, आरोपी ने जुबैर को शव को ठिकाने लगाने के लिए शामिल किया। दोनों ने शव से एक पत्थर बांध दिया और उसे नाले में फेंक दिया।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब 17 मार्च को कुछ स्थानीय लोगों ने नाले में एक शव देखा और पुलिस को सूचित किया। अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू की गई और यह पता चला कि शव कोमल का था। कोमल 13 मार्च को सीमापुरी से लापता हो गई थी। जांच के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - हार्दिक को सजा देकर BCCI ने ऐसा क्या किया? माथा पीट रहे MI के फैंस

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 March 2025 at 22:43 IST