दिल्ली से गुजरात तक... लिफ्ट-एस्केलेटर पर चढ़ते समय कर देती थी हाथ साफ, 5 महिलाओं की खतरनाक गैंग का भंड़ाफोड़, 1 करोड़ का सामान बरामद; CCTV

Delhi women thief gang: दिल्ली पुलिस ने महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का चोरी का सामान बरामद हुआ है, गैंग भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं को निशाना बनाती थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi women thief gang: दिल्ली में एक्टिव महिला गैंग की 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये गैंग महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने पहले 2 महिलाओं को पकड़कर इस गैंग का भंडाफोड़ किया। बतादें ये गैंग दिल्ली और गुजरात समेत दिल्ली के आनंद पर्वत से एक्टिव था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो सारे सच सामने आ गया कि, कैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर ये गिरोह महिलाओं को शिकार बनाना था।
 
ये महिला गैंग खास कर दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को लिफ्ट और एस्केलेटर पर चढ़ते टाइम अपना निशाना बनाती थी और जेब और बैग से सामान निकाल लेती थीं। इन चोरी की वारदात कुछ CCTV में कैद हो गई। जिसके बाद आरोपी महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

महिला गैंग से एक करोड़ रुपये का चोरी का सामान बरामद

गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने लगभग 100 प्रतिशत सामान की रिकवरी कर ली है, जिसमें सोना, चांदी, महंगी घड़ियां और कैश मिलाकर करीब एक करोड़ ज्यादा रुपये का सामान बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि महिलाएं अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें। 

5 महिलाओं में एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर 

इन पांच आरोपियों एक महिला ऐसी है जो पहले से 13 आपराधिक मामलों में हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे कि जांच कर रही है। पुलिस और भी CCTV  फुटेज खंगाल रही है, कई  लोकेशन  के विजुअल समेत कुछ तकनीकी और मानवीय इनपुट से गैंग को ट्रेस कर रही हैं। बातदें इस गैंग का मेन टारगेट महिला यात्री थीं, ये भीड़भाड़ वाली जगहों पर जैसे- मॉल, मेट्रो स्टेशन  और बड़ी मार्केट वाली जगहों पर महिलाओं को निशाना  बनाती थीं। फिलहाल पुलिस इन सभी 5 आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही हैं।   

यह भी पढ़ें : 'नेहरू चाहते थे कि बाबरी मस्जिद...', राजनाथ सिंह के बयान पर मचा बवाल

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड