मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू: दिल्ली में टूटे सारे रिकॉर्ड, आज सीजन का सबसे गर्म दिन; जानिए कितना रहा टेंपरेचर

मार्च के महीने में यह पिछले तीन सालों में मार्च का सबसे ऊंचा तापमान है। इससे पहले 31 मार्च 2022 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather
Delhi Weather | Image: META AI

Delhi Weather News: अप्रैल का महीना अभी आया भी नहीं और गर्मी ने दिल्लीवालों के पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। गर्मी से दिल्ली का हाल बेहाल होने लगा है। अभी से गर्मी से रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। आज यानी 26 मार्च को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मार्च में ही तेजी से बढ़ रहे तापमान को देख लोगों का ये सोच-सोचकर बुरा हाल हो रहा है कि मई और जून में गर्मी उन पर कितना सितम ढाएगी।

दिल्ली का टेपरेंचर अभी से 39 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।

40 डिग्री पहुंचने लगा तापमान

दिल्ली में अभी से पारा 40 डिग्री के पास पहुंचने लगा है। आज (26 मार्च) को सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। ये मंगलवार (25 मार्च) के तापमान से 2 डिग्री ज्यादा था। बीते दिन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

वहीं, आज सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 235 पर दर्ज किया गया, जो खराब कैटेगिरी में आता है।

Advertisement

जान लें कि मार्च के महीने में यह पिछले तीन सालों में मार्च का सबसे ऊंचा तापमान है। इससे पहले 31 मार्च 2022 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

अगले 2-3 दिन मिलेगी राहत, फिर...

हालांकि अगले दो से तीन दिन दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। दरअसल, IMD ने 27 मार्च को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। इसके बाद अगले 2 दिनों में गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है। IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री कम हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।

Advertisement

इस बार लंबे समय के तक रहेगी गर्मी

जान लें कि काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (CEEW) का अनुमान है कि इस बार लू (हीटवेव) वाले दिनों की संख्या में 15-20 फीसदी बढ़ सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि हीट आइलैंड इफेक्ट की वजह से गर्मी लंबे समय तक बनी रहेगी और मानसून में भी देरी होगी।

वहीं, IMD ने भी आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है और इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Today Weather: हो जाएं सावधान! आसमान से बरसने वाली है आग, इन राज्यों का होगा बुरा हाल; जानिए वेदर अपडेट

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड