Today Weather: हो जाएं सावधान! आसमान से बरसने वाली है आग, इन राज्यों का होगा बुरा हाल; जानिए वेदर अपडेट

Today Weather Update 24th March 2025: भारत में मौसम हर दिन अपना नया रूप दिखा रहा है। कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave in Bihar
मौसम का हाल | Image: R Bharat

Today's Weather Update: देश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जहां कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लोगों को मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। इस दौरान उत्तर भारत पर गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है। आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिनों से यहां गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई है। आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को आसमान से आग बरसती हुई महसूस हो सकती है।  हालांकि मौसम अभी सामान्य बना हुआ है लेकिन गर्मी के कारण यहां तापमान मार्च के महीने में ही आसमान छूने लगा है। वहीं, रविवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलने के साथ-साथ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं जिससे दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस गर्मी से बचने के लिए पानी की बोतल और छाता हमेशा साथ रखें।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, केंद्रीय उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिसके कारण बीते 24 घंटे में ओडिशा और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। इसके अलावा उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुठ हिस्सों में ओलावृष्टि देखने को मिली। इतना ही नहीं आने वाले समय में भी इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए। 

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर आदि में आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए।  

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: ये राशिवाले हो जाएं सावधान, आने वाला है कठिन समय; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड