Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी गर्मी, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 24.8 डिग्री दर्ज हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi heatwave
दिल्ली का मौसम | Image: PTI

Delhi Weather Update: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 142 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.74 लाख करोड़ रुपये घटा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड