Delhi Weather: दिल्ली में होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज? न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather update
Delhi weather update | Image: X

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली का AQI

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़ें: अबू आजमी विधानसभा जाने को बैचेन, निलंबन को लेकर स्पीकर को पत्र लिखा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड