Weather Update: सुबह-सुबह कोहरे की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली, हादसे के डर से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार; जानिए कैसा है आपके राज्य का हाल

उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सर्दी के साथ-साथ सीजन का पहला कोहरा अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे की वजह से वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dense Fog Delhi-NCR
कोहने की चादर में लिपटी दिल्ली | Image: file

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सर्दी के साथ-साथ सीजन का पहला कोहरा अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सुबह-सुबह सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। दिल्ली-NCR में घने कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण की मार भी जारी है। वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। कोहरे का असर दिल्ली से सटे राज्यों तक फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली-NCR में ठंड के साथ-साथ कोहरे में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी कोहरे की सफेद चादर में लिपटी है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई। सुबह-सुबह दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली

दिल्ली में घने कोहरे और प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, ITO और इसके आस-पास के इलाके में  स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 484 है, जिसे 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है।

कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण की भी मार

रविवार सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है। वीडियो आनंद विहार से है। CPCB ((केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, इलाके के आस-पास AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 491 दर्ज किया गया है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है। CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Advertisement

वाहनों की नई स्पीड लिमिट जारी 

कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में वाहनों की नई स्पीड लिमिट जारी की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए यह सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पहले हल्के वाहनों के लिए यह गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कोहरे के कारण नई गति सीमा 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त, नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई है।

यूपी-बिहार के मौसम का हाल

कोहरे का असर दिल्ली से सटे राज्यों तक फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में दृश्यता बेहद कम रही। बिहार के सीमांचल क्षेत्रों कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में कोहरे के साथ शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर घाटी में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: GRAP-4: दिल्ली-NCR में सांस लेना दुश्वार, एक दिन में दो बार बदला ग्रैप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड