Delhi Weather: हो जाएं तैयार, दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, इस दिन तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी; प्रदूषण से भी नहीं मिल रही राहत

Delhi Weather: कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में शीतलहर चलने की आशंका जताई है यानी अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली के अलावा कई और राज्यों में शीतलहर चलने की संभावनाएं हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather
Delhi Weather | Image: ANI

Delhi Weather news: नए साल 2026 की शुरुआत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे से हुई। दिल्ली में इस वक्त भीषण सर्दी का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने के आसार कम है। क्योंकि 2 से 5 जनवरी तक मौसम विभाग ने राजधानी में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इस दौरान पारा गिरेगा और घना कोहरा भी छाया रहेगा। ठंड के प्रकोप के बीच दिल्लीवालों को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिल रही है। यहां हवा अब भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 जनवरी को घने कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह से विजिबिलिटी प्रभावित रह सकती है। साथ ही बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना भी काफी कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।

इससे पहले मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार, 1 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक यानी 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन राज्यों में भी चलेगी शीतलहर

IMD ने दिल्ली के साथ ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 5 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कई जगह पर छह जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहेगा।

Advertisement

हवा में घुला हुआ है जहर

इस बीच दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। ज्यादातर जगहों पर AQI 300 के पार बना हुआ है।

शुक्रवार, 2 जनवरी सुबह 7 बजे दिल्ली के आनंद विहार में AQI 354 दर्ज हुआ। वहीं, जहांगीरपुरी में AQI 325, मुंडका में 331, नरेला में 304, नेहरू नगर में 346, पटपड़गंज में 323, पंजाबी बाग में 317, पूसा में 329, आरके पुरम में 326, रोहिणी में 323, शादीपुर में 330, सिरी फोर्ट में 348, सोनिया विहार में 316, विवेक विहार में 338 दर्ज हुआ है। कई इलाकों में AQI 300 के नीचे भी रिकॉर्ड हुआ है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: School Closure: गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित, DIOS ने जारी किया आदेश

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड