BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में परिसर को कराया खाली
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
- भारत
- 2 min read

राष्ट्रीय राजधानी में बीते कुछ दिनों से शिक्षण संस्थानों में बम की धमकी लगातार मिल रहा है। सोमवार, 6 अप्रैल को दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज परिसर को खाली कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर भेजा गया और वे पूरे परिसर में तलाशी ली जा रही है।
रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को बम की धमकी
दोनों कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया है। गहन जांच चल रही है, लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं। बाहर से फिलहाल किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। धमकी भरा मेल दोनों कॉलेज के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है।
ईमेल में तमिलनाडु सीएम परिवार का जिक्र
ईमेल के साथ अटैच्ड दस्तावेज में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के परिवार को बेहद क्रूर और हिंसक धमकियां दी गई हैं। इसमें यातना, हत्या और सार्वजनिक दहशत फैलाने की बातें शामिल हैं। ईमेल में 'Order of 9 Angles (O9A)' नामक संगठन का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई है कि 'हैरान होने के लिए तैयार रहें।
Advertisement
मुस्लिम छात्रों को बचाने के लिए कहा
ईमेल में लिखा था दोपहर 12:50 बजे आपके कॉलेज में जहरीली गैस से भरे 13 बम फटेंगे। तब तक केवल मुस्लिम छात्रों को ही बाहर निकालें! मेल भेजने वाला खुद को Kiruthiga Udhayanidhi बताया है। धमकी में बेहद हिंसक और डरावने तरीके का जिक्र किया गया है। इसमें स्टालिन परिवार, उदयनिधि स्टालिन की बेटी सहित पूरे परिवार को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी में चेन्नई की ‘थाउज़ेंड लाइट्स मस्जिद’ मामले और BJP को फंड्स देने का भी जिक्र है।