Maharastra: छात्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे, पुणे में काल बना कॉलेज कैंपस का बास्केटबॉल स्टैंड, सिर पर गिरने से एक होनहार छात्र की मौत

पुणे के तलेगांव स्थित टोलानी मैरिटाइम इंस्टीट्यूट में हुई दर्दनाक घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। मामले की जांच करनी पहुंची पुलिस का छात्रों ने घेराव कर जमकर बवाल काटा।

Follow : Google News Icon  

महाराष्ट्र के पुणे जिले में दर्दनाक हादसे में एक छात्र की जान चली गई। अयोध्या का रहने वाला विशाल वर्मा टोलानी मैरिटाइम इंस्टीट्यूट (Tolani Maritime Institute) में BTech का स्टूडेंट था। कॉलेज कैंपस में ही खेलते समय बास्केटबॉल स्टैंड उसके ऊपर गिर गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया,मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में भारी आक्रोश है। मामले की जांच करनी पहुंची पुलिस का छात्रों ने घेराव कर जमकर बवाल काटा।

पुणे के तलेगांव स्थित टोलानी मैरिटाइम इंस्टीट्यूट में हुई दर्दनाक घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। शहर के इस प्रतिष्ठित संस्थान में छात्र विशाल वर्मा अपने साथियों के साथ स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बास्केटबॉल खेल रहे थे। अचानक कोर्ट में लगा भारी लोहे का बास्केटबॉल स्टैंड उखड़ गया और सीधे विशाल के सिर पर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि विशाल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। तुरंत उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, मगर इलाज से पहले डॉक्टरों ने विशाल मृत घोषित कर दिया।

सिर पर गिरा बास्केटबॉल स्टैंड

मृतक विशाल वर्मा संस्थान में B.Tech दूसरे वर्ष का छात्र था, उसके साथियों ने बताया कि वो कॉलेज के होनहार छात्रों में गिना जाता था। इस हादसे के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। छात्रों और परिजनों ने संस्थान प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतने बड़े और नामचीन maritime संस्थान में खेल उपकरणों की सुरक्षा और नियमित रखरखाव में इतनी बड़ी चूक बेहद निंदनीय है। छात्रों का आरोप है कि बास्केटबॉल स्टैंड की फिटिंग और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

सोमवार को फिर से घटना की जांच करने पुलिस कॉलेज कैंपस पहुंची। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस का घेराव कर लिया जिसके बाद भारी बवाल मचा। छात्रों कॉलेज प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।  प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि स्टैंड जंग लगने के कारण गिरा या फिर उसकी फाउंडेशन और बोल्ट्स में कोई तकनीकी खामी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि संस्थान द्वारा खेल उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाता था या नहीं।

Advertisement

छात्रों ने किया पुलिस का घेराव

विशाल वर्मा के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों को गहे सदमे में है। डीसीपी श्वेता खेडकर ने परिजनों को मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘मुआवजा घर का खालीपन नहीं भरता', अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवार..

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड