BREAKING: दिल्‍ली में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या; दामाद पर लगा आरोप

दिल्‍ली के रोहिणी इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यहां के केएन काटजु इलाके में मां और बेटी की हत्या की गई है। हत्या का आरोप दामाद पर लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi shokced with double murder mother daughter killed in rohini
BREAKING: दिल्‍ली में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की बेरहमी से हत्या; दामाद पर लगा आरोप | Image: Pixabay/Republic

Delhi Crime: दिल्‍ली के रोहिणी इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यहां के केएन काटजु इलाके में मां और बेटी की हत्या की गई है। हत्या का आरोप दामाद पर लगा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी दामाद को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान योगेश सहगल के रूप में हुई है।

वहीं मृतक महिलाओं की पहचान प्रिया 27वर्षीय (बेटी), कुसुम सिन्हा 63 वर्षीय (मां) के तौर पर हुई है। योगेश प्रिया का पति है। जानकारी के मुताबिक हत्या चाकू से गला रेत कर की गई है। पुलिस के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और असल वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच में जुटी है।

मालवीय नगर में भी हुई चाकूबाजी

दक्षिण दिल्‍ली के मालवीय नगर से भी बड़ी वारदात की सूचना है। मालवीय नगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी में विवेक (18 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की यह घटना शुक्रवार आधी रात के बाद तकरीबन 2 बजे की है। विवेक के सगे भाई अमन पर भी चाकू से हमला किया गया। अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एम्स दिल्ली में एडमिट कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है।

कुछ दिनों पहले दक्षिणी दिल्ली में हुआ था ट्रिपल मर्डर

दक्षिणी दिल्ली में 20 अगस्त को ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आई थी। यहां एक घर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए थे। मामला मैदानगड़ी इलाके से सामने आया था। हत्या का आरोप घर के बेटे पर ही लगा था। जानकारी के मुताबिक, एक बेटे ने अपने पिता, मां और भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (उम्र 45 से 50 साल), रजनी (उम्र 40 से 45 साल), रितिक (उम्र 24 साल) के रूप में हुई थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 7 साल बाद PM Modi ने चीन की धरती पर रखा कदम, रेड कारपेट पर हुआ भव्य स्वागत, Donald Trump क्यों हुए परेशान?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड