BREAKING: दिल्ली में डबल मर्डर से हड़कंप, मां-बेटी की हत्या कर बेड बॉक्स में छिपाया

BREAKING: दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में डबल मर्डर केस का मामला सामने आया है। यहां एक मकान से अधेड़ उम्र की महिला और एक छोटी लड़की की लाशें एक बेड स्टोरेज बॉक्स में छिपी हुई मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crime scene
Crime scene | Image: Freepik

BREAKING: दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में डबल मर्डर केस का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। पुलिस ने भीम कॉलोनी, आली विहार स्थित एक मकान से एक महिला और मासूम बच्ची के शव बरामद किए हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

बेड स्टोरेज बॉक्स में छिपा रखी थी लाश

पुलिस के अनुसार, यह मामला 20 फरवरी 2026 की रात का है। रात करीब 10:30 बजे थाना सरिता विहार को PCR कॉल मिली कि एक घर के अंदर 2 शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही सरिता विहार थाना प्रभारी (SHO) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो मंजर खौफनाक था। जहां एक अधेड़ उम्र की महिला और एक छोटी बच्ची को बेड के स्टोरेज बॉक्स के अंदर छिपाकर रखे गए थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को AIIMS अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी क्राइम और FSL टीम

वारदात की गंभीरता को देखते हुए DCP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे। साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई थी, इसलिए घटना संदिग्धपूर्ण बना हुआ था। लेकिन, 21 फरवरी को कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना और मुंह दबाकर दम घोंटना बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

Advertisement

पड़ोसी अकाउंटेंट पर हत्या का शक

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। मृत महिला की पहचान 35 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है, जो आली विहार की निवासी और गृहिणी थीं। वहीं, दूसरी लाश उनकी 6 वर्षीय मासूम बेटी की है।

मामले की शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इसी इमारत में रहने वाले अकाउंटेंट दीन दयाल को इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

Advertisement

आरोपी फरार

सरिता विहार थाना पुलिस ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्ध की तलाश और हत्या के पीछे छिपे मोटिव का पता लगाने में जुटी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:  Blast Alert Near Red Fort: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, लाल किले के पास धमाका करने की साजिश कर रहा लश्कर, निशाने पर ये मंदिर

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड