Delhi Crime: रोहिणी में 35 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, शॉपिंग मॉल के पास सरेआम सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक व्यस्त सड़क पर, दिनदहाड़े कुछ अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Delhi Crime
रोहिणी में 35 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या | Image: X/Republic

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सरेआम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली हत्या की घटना सामने आई। नामी शॉपिंग मॉल के पास व्यस्त सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने 35 साल के व्यक्ति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर-10 स्थित मॉल के पास हुई। मृतक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि बाइक या पैदल आए अज्ञात हमलावरों ने व्यस्त सड़क पर पिंटू को घेर लिया। इससे पहले कि वह अपना बचाव कर पाता, हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर कई वार कर दिए। अत्यधिक खून बहने से पिंटू वहीं गिर पड़ा, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से मौके से भाग निकले।

यूनिटी वन मॉल के पास युवक की हत्या

भरे बाजार में हुई इस खूनी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सेक्टर 10 में यूनिटी वन मॉल के पास अज्ञात हमलावरों ने 35 साल के पिंटू पर जानलेवा हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। यह इलाका प्रशांत विहार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। आपसी रंजिश, लूटपाट या पुरानी दुश्मनी के एंगल से जांच चल रही है। मॉल परिसर, आसपास की दुकानों और नजदीकी सड़कों पर लगे CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों के हुलिये, उनकी संख्या और भागने के रूट का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली बिल्डिंग

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड