नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली बिल्डिंग, फायर ब्रिगेड ने ऊपर फंसे 2 लोगों को बचाया

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान दो लोग अंदर फंस गए। हालांकि, दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 63 स्थित ए-ब्लॉक की एक इमारत में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में लगी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायर विभाग की टीम मुस्तैदी से आग पर आधे घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इमारत में देर रात लगी आग

पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम को सोमवार की देर रात करीब 11:46 बजे A-4 सेक्टर 63 में गारमेंट की एक कंपनी में आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और तुरंत फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

पहली और दूसरी मंजिल पर फैली आग

पुलिस ने बताया कि आग इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर फैली थी। शुरुआती जानकारी में पता चला कि पहली मंजिल पर विक्की (41) और अरुण (26) नामक दो युवक सो रहे थे। दमकलकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement

फायर ब्रिगेड टीम ने 30 मिनट में पाया काबू

जानकारी के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर दमकल विभाग की गाड़ियां पहले से ही विशेष ड्यूटी पर तैनात थीं, जिसके चलते रिस्पांस टाइम अच्छा रहा। सूचना मिलने के महज 5 से 7 मिनट के भीतर गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। हालांकि आग काफी तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन दमकलकर्मियों की भारी मशक्कत के बाद महज आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

हालांकि, इमारत में आग किन कारणों से लगी, इसकी वजह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: 'मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन उसे छोडूंगा नहीं, यादव-यादव चिल्लाया...', पप्पू यादव ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल, मीसा भारती का बड़ा दावा
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड