Delhi Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत; पांच मंजिला इमारत भर-भराकर गिरी 

दिल्ली के रोहिणी में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया, मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि 2 लोगों की बिल्डिंग गिरते ही मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर घायल मिला था, जिसने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Several Feared Trapped As Under-Construction Building Collapses In Delhi's Rohini Amid Heavy Rain
दिल्ली के रोहिणी में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा | Image: Republic

Rohini Building Collapse: दरअसल, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 (जी-ब्लॉक) में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग, 4-5 मंजिला ऊंची इमारत अचानक ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस (DFS), पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक 3 लोगों की जान जा चुकी थी। DFS को 8 जुलाई को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 4 गाड़ियां भेजी गईं, स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।

मलबे में फंसे मजदूर तक पहुंचाई ऑक्सीजन

सूचना मिलते ही रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। मलबे के नीचे दबे एक मजदूर को हाथ हिलाकर मदद की गुहार लगाते देख उन्होंने हालात की गंभीरता तुरंत समझ ली। मजदूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में डीसीपी ने बिना देर किए अपने स्टाफ को ऑक्सीजन सिलेंडर और पाइप की व्यवस्था करवाई। पास के अस्पताल से सिलिंडर मंगवाया गया और खुद जायसवाल ने पाइप के जरिए मलबे में फंसे मजदूर तक ऑक्सीजन पहुंचाई।

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा भारी बारिश के कारण हुआ, इमारत जी-4 पॉकेट में थी। MCD और प्रशासन जांच कर रहा है कि कहीं प्लंबिंग या निर्माण संबंधी लापरवाही तो नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आशंका है कि भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव और यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  

यह भी पढे़ं: BREAKING: पुणे में बड़ा हादसा, ढही इमारत; 15-16 लोग मलबे में दबे

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड