BREAKING: पुणे में बड़ा हादसा, मोशी इलाके में ढही इमारत; 15-16 लोग मलबे में दबे, NDRF-राहत टीम मौके पर मौजूद

महाराष्ट्र के पुण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक बड़ी इमारत ढह गई, स्थानीय निवासियों के मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे में 15 से लेकर 16 लोग दबे होने की आशंका है। मौके पर NDRF की टीम और बाकी संबंधित एजेंसियां मौजूद हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में इमारत ढह गई
पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में इमारत ढह गई | Image: ANI

Moshi Building Collapses: महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है, मोशी इलाके में बड़ी इमारत ढह गई, स्थानीय लोगों की माने तो मलबे में 15 से लेकर 16 लोग दबे हैं। वहीं, मौके पर NDRF की टीम और बाकी एजेंसियां मौजूद है। दरअसल, भारी बारिश के कारण पास के लिगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के बड़े ढेर ढीले हो गए और इमारत पर गिर पड़े। ये इमारत पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की प्रशासनिक इमारत थी। पीसीएमसी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि बारिश से कचरे का ढेर अस्थिर हो गया और इमारत पर आ गिरा। 

4 लोगों को मलबे से निकाला गया- मंत्री गिरीश 

वहीं, मौके पर मंत्री गिरीश महाजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। NDRF और सैन्य टीमें भारी मशीनरी, थर्मल इमेजिंग और वेंटिलेटर का इस्तेमाल कर रही हैं। नीचे से पहले आवाजें आ रही थीं, अब प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। 

PC : ANI
PC : ANI

फंसे सभी लोगों को बचाने की कोशिश जारी

ताजा जानकारी सामने आई है कि, 9 और लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से नियमित अपडेट ले रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि बचाव कार्य प्राथमिकता पर है और हर संभव संसाधन लगाए जा रहे हैं। 

ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि मानसून के दौरान निर्माण और कचरा प्रबंधन स्थलों पर कितनी सतर्कता बरतनी जरूरी है। राहत टीमें जोखिम भरे मलबे में भी बिना थके काम कर रही हैं। ये उनकी पेशेवराना मेहनत को दर्शाता है। कोशिश की जा रही है कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे। अभी तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं मिली है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और लोगों को बाहर निकाला जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: EARTHQUAKE: महाराष्ट्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके; कोई नुकसान नहीं

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड