Delhi: दिल्ली की महिलाओं को रेखा सरकार हर महीने देगी 2500 रुपये, जानिए किस तारीख से अकाउंट में आएगा, क्या है प्रोसेस?

Delhi: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए देने का ऐलान कर दिया है। इस तारीख से दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे पैसे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Government
दिल्ली में इस तारीख से महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए। | Image: PTI/Canva

Delhi News: दिल्ली में भाजपा की जीत के साथ ही 27 साल बाद सत्ता में वापसी हुई। सीएम रेखा गुप्ता के पदभार संभालते ही विपक्षी पार्टियों की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे कि भाजपा हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए कब से देने जा रही है। इसे लेकर बीजेपी ने ऐलान कर दिया है। 8 मार्च से दिल्ली में माताओं और बहनों के खाते में भाजपा सरकार की ओर से 2500 रुपए हर महीने डाले जाएंगे।

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, "दिल्ली की माताओं एवं बहनों को भाजपा ने दे दी सौगात। 8 मार्च से मिलने शुरू होंगे 2500 रूपए! वादा किया पूरा, आएगा अब नया सवेरा!" बता दें, भाजपा ने चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्टो में ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। 

महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को खास तोहफा

बता दें, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इस दिन ही भाजपा सरकार दिल्ली की महिलाओं को खास तोहफा देने जा रही है। महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि दिल्ली की सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए नहीं दिए जाएंगे। ये केवल उन महिलाओं को ही मिलेंगे, जो गरीब परिवार से आती है। ताकि उनका महीने का गुजारा हो सके और उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत किया जा सके।

कैसे करे आवेदन किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

योग्य महिलाओं को इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। हालांकि, अबतक इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। लेकिन जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, योग्य महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी। इसके साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, दिल्ली के निवासी होने का प्रमाण, आधार लिंक बैंक अकाउंट डिटेल्स के अलावा आय का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Advertisement

अटकलें लगाई जा रही है कि जिन महिलाओं की आय 3 लाख से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही साथ ही सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) वाली महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: KIIT Student Suicide: नेपाली स्टूडेंट सुसाइड पर विदेश मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया, जानिए विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर क्या कहा

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड