Delhi: दिल्ली वालों का घुट रहा दम लेकिन प्रदूषण पर घोर सियासत, पर्यावरण मंत्री सिरसा का गंभीर आरोप, बोले- AAP वाले जानबुझ कर आग लगा रहे

दिल्ली में प्रदूषण संकट गहराता जा रहा है। बीजेपी और AAP के बीच भी कूड़ा जलाने को लेकर तीखी बहस चल रही है। वहीं, AQI अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है, इसी को लेकर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जानें क्या कुछ कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manjinder Singh Sirsa on Delhi Pollution
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा | Image: ANI

Manjinder Singh Sirsa on Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर समस्या बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आज (17 दिसंबर) भी AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार ने वायु  प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए है। वहीं, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि, प्रदूषण को कम करने के लिए पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- 'दिल्ली में एक बड़ा सर्वे चल रहा है। हम सभी DM के माध्यम से सर्वे करा रहे हैं जो अवैध उद्योगों के खिलाफ है। हम पड़ोसी राज्यों के साथ भी संपर्क कर रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि पड़ोसी राज्यों का AQI भी नीचे आए ताकि प्रदूषण कम हो। हम 10 हजार इलेक्ट्रिक हीटर दे चुके हैं ताकि बायोमास न जलाया जाए।'

प्रदूषण पर BJP और AAP के बीच तीखी बहस

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने के लिए जगह-जगह कूड़ा जला रही है। त्रिलोक पुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय कुमार ने खुद आग लगाकर वीडियो बनाया।

केजरीवाल अपने लोगों को रोके- मंत्री सिरसा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि AAP के लोग जगह-जगह कूड़ा जला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि APP गंदी राजनीति कर रही है। मंत्री ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से अपील की है कि वो अपने लोगों को रोंके। हालांकि, AAP ने इन आरोपों को खारिज किया है और इसे राजनीतिक ब्लेम गेम बताया है। सरकार ने प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसमें सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया। वहीं, आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसी तरह कई कदम उठाए गए हैं। 

Advertisement

प्रदूषण के मुद्दे पर BJP और AAP के बीच तीखी बहस चल रही है। BJP का कहना है कि AAP की पिछली सरकार ने 10 साल में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि AAP का आरोप है कि केंद्र और दिल्ली की वर्तमान सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है। उच्च AQI के कारण सांस की बीमारियां, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।  

यह भी पढ़ें: Karnataka: सीगल की पीठ पर मिला GPS डिवाइस, चीन कर रहा जासूसी या फिर...

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड