दिल्ली में हटी GRAP 4 की पाबंदियां, लेकिन फिर खराब हो सकती है स्थिति, मनजिंदर सिंह सिरसा की लोगों से अपील, कहा- वाहनों का कम करें इस्तेमाल
दिल्ली में GRAP 4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं, लेकिन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपील की है कि आने वाले दिनों में फिर से स्थिति खराब हो सकती है, ऐसे में लोगों से प्रदूषण कंट्रोल के उपाय जारी रखने को कहा है।
- भारत
- 2 min read

Delhi Pollution Control News : दिल्ली में एयर क्वालिटी में कुछ सुधार के बाद GRAP 4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं, लेकिन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को लोगों से प्रदूषण कंट्रोल के उपायों को जारी रखने की अपील की और चेतावनी दी कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की स्थिति फिर से खराब हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। मौसम फिर से खराब होगा और घने कोहरे की पूरी संभावना है। इससे प्रदूषण का स्तर और खराब हो सकता है।
मौसम की स्थिति को देखते हुए, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लोगों से प्रदूषण कंट्रोल के उपायों को जारी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'हम लोगों से अपील करते हैं कि वे प्रदूषण कंट्रोल के उपायों को जारी रखें और अपने वाहनों का उपयोग कम से कम करें।'
GRAP 4 की पाबंदियां हटाई गईं
GRAP 4 की पाबंदियां हटाने के बाद, दिल्ली में ट्रैफिक और निर्माण गतिविधियों पर लगी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। हालांकि, लोगों को अभी भी प्रदूषण कंट्रोल के उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक ये तो साफ है कि दिल्ली में AQI और धूप वाली राहत ज्यादा नहीं टिकेगी। आपको बता दें दिल्ली में कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है। वहीं हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रह सकता है। 26 दिसंबर को दिल्ली में तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया गया।
आनंद विहार में AQI 309 दर्ज
वहीं तेज हवाओं से दिल्ली-NCR में बुधवार और गुरुवार को प्रदूषण में बड़ा सुधार देखने को मिला था मगर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे AQI 305 तक पहुंच गया। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया जो कि 390 था। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में मौसम में ये बदलाव होने जा रहा है।