Neeraj Chopra Reception: लाल लहंगे में हिमानी संग नीरज चोपड़ा की एंट्री, CM सैनी ने दिया आशीर्वाद
नीरज चोपड़ा के शाही रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। हरियाणा CM नायब सिंह सैनी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, हिमानी संग कपल की एंट्री देख लोग उत्साह से भर गए। देखें नीरज चोपड़ा के रिसेप्शन की तस्वीरें
- खेल समाचार
- 3 min read

Neeraj Chopra Reception Photo: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इससे एक दिन पहले नीरज चोपड़ा ने पत्नी संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। बता दें कल (25 दिसंबर) नीरज चोपड़ा ने 2 जगह रिसेप्शन की पार्टी रखी।
काले कोट-पैंट में नीरज, लाल लहंगे में आईं हिमानी
दोपहर में नीरज चोपड़ा काले कोट-पैंट और हिमानी लाल लहंगे में नजर आई, जबकि शाम के वक्त नीरज क्रीम शेरवानी और हिमानी लहंगे में दिखीं। करनाल में एक पैलेस में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण शामिल हुए।
CM सैनी ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सैनी ने नवविवाहित जोड़े को भगवान राम की प्रतिमा और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दोनों का वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे।
कपल की शानदार एंट्री, देखें वीडियो
नीरज चोपड़ा क्रीम रंग की शेरवानी में काफी जच रहे थे, हिमानी ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। दोनों की जोड़ी मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। एक दिन में आयोजित 2 रिसेप्शन में दोपहर और रात के कार्यक्रम शामिल थे। शाम के कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तियां ज्यादा संख्या में मौजूद रहीं।
Advertisement
रिसेप्शन को रखा गया था निजी
बता दें कि नीरज और हिमानी की शादी 16 जनवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश में गुपचुप तरीके से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने अमेरिका में हनीमून मनाया। रिसेप्शन को पूरी तरह से निजी रखा गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यह कार्यक्रम खेल और राजनीतिक जगत के लिए गर्व का क्षण रहा, जहां देश के स्टार एथलीट को पूरे हरियाणा ने शुभकामनाएं दीं।
PM मोदी से नीरज की पत्नी संग मुलाकात
रिसेप्शन से पहले नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर जोड़े को बधाई दी।
Advertisement
नीरज चोपड़ा 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में एक और भव्य रिसेप्शन आयोजित कर रहे हैं, जहां VIP अतिथि शामिल होंगे।