Delhi Pollution: दिल्ली में हवा अब भी जहरीली, रेड जोन में 29 इलाके, कई जगहों पर AQI 400 पार; कब मिलेगी राहत?

Delhi Air Pollution: दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार को भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। आनंद विहार और वजीरपुर जैसे इलाकों में AQI 400 पार है, तो 29 इलाके रेड जोन में बने हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Air pollution
Delhi Air pollution | Image: ANI

Delhi Pollution: दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार है। राजधानी की हवा में इस समय जहर घुला हुआ है। जहां शनिवार, 25 अक्टूबर को सुबह 5 ही इलाके रेड जोन में थे, वहीं आज ये आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है। दिल्ली के ऐसे 29 इलाके हैं, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। वहीं, आनंद विहार, वजीरपुर जैसे इलाकों में तो हालात और खराब हैं।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में समस्या जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी ही नहीं NCR के दूसरे इलाकों का भी इस वक्त हाल बेहाल है। नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बढ़ता प्रदूषण लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है।

आनंद विहार- वजीरपुर में AQI 400 पार

इस वक्त सबसे ज्यादा हाल बेहाल दिल्ली के आनंद विहार इलाके का है, जहां रविवार, 26 अक्टूबर सुबह AQI 430 पहुंच गया। इसके अलावा वजीरपुर इलाके में भी AQI 406 दर्ज किया गया।

रेड जोन में है ये इलाके

दिल्ली में कई जगहों पर AQI 300 पार है। जहांगीरपुरी में 372, रोहिणी में 359, विवेक विहार में 372, नरेला में 337, बवाना में 390, मुंडका में 353, चांदनी चौक में 375 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 343 AQI दर्ज किया गया हैं, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.। इसके अलावा अलीपुर में AQI 308, शादीपुर में 334, ITO में 325, सिरी फोर्ट में 318, मंदिर मार्ग में 311, आरके पुरम में 321, पंजाबी बाग में 352, नॉर्थ कैंपस में 321, द्वारका सेक्टर-8 में 301, पपड़गंज में 338, अशोक विहार में 369 और सोनिया विहार में 329 पहुंच गया है। ये सभी इलाके रेड जोन में हैं।

Advertisement

नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल 

बात नोएडा की करें तो यहां सेक्टर 125 में AQI 389 दर्ज हुआ। वहीं, नोएडा के सेक्टर 1 में यह 356, सेक्टर 116 में 381 और सेक्टर 62 में 287 पर पहुंच गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रविवार सुबह AQI 313, लोनी में 322 और वसुंधरा में 342 दर्ज हुआ। गुरुग्राम के सेक्टर 51 में AQI 352 पहुंच गया।

दिल्ली की जहरीली हवा को देखते हुए फिलहाल ग्रैप 2 के तहत पाबंदियां लागू है। वहीं, सरकार की तैयारी दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन कराने की भी है। हाल ही में कृत्रिम बारिश का सफल ट्रायल हुआ था। दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए सरकार ने 29 अक्टूबर को क्लाउड-सीडिंग से कृत्रिम बारिश कराने का प्लान बनाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Maharashtra: सतारा में लेडी डॉक्टर से रेप के आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने किया सरेंडर, आत्महत्या मामले में दूसरी गिरफ्तारी
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड