Delhi: अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महिलाएं गिरफ्तार; पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंडावली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक महिला को पकड़ा,जिससे पूछताछ के बाद 6 अवैध बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi police operation to identify and verify the bangladeshi immigrants
अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महिलाएं गिरफ्तार | Image: R Bharat

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर अवैध घुसपैठियों की खिलाफ एक्शन ले रही है। इस कड़ी में मंडावली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 6 अवैध बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं दिल्ली में अवैध तरीके से रह रही थी। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली में पूर्वी जिला पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के शहर में रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंडावली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक महिला को पकड़ा, जिससे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि उनके साथ कई और महिलाएं भी अवैध तरीके से दिल्ली में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने पहाड़गंज इलाके से पांच अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की लिस्ट

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की सहायता से महिलाओं के खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू की गई है। दिल्ली पुलिस यह भी जानकारी जुटाने में लगी है कि इन सभी ने भारत में प्रवेश कैसे किया।

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस को अवैध बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों और उनकी भारत में एंट्री कराने में मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। गृह मंत्री के आदेश पर दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत उन इलाकों में जा रही है, जहां पुलिस को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के होने का शक है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोटा बना 'सुसाइड फैक्‍ट्री'! NEET एग्जाम से पहले छात्रा ने की खुदकुशी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड