दिल्ली पुलिस ने 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 78 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police | Image: ANI

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 78 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। 

24 फरवरी को राजा गार्डन पुल के पास जाल बिछाया गया। इस दौरान राजस्थान के रहने वाले विजय सिंह (43) को रोका गया और उसकी एसयूवी की तलाशी ली गई, जिसमें 75 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा भरा हुआ था।’’ पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान विजय ने बताया कि वह मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले विनीत नामक व्यक्ति के लिए काम करता है और नागपुर से मादक पदार्थ खरीदता है। उसने बताया कि आरोपी का मुख्य काम दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अमित को मादक पदार्थ की खेप पहुंचाना था। अमित को 28 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

156 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अमित, विनीत का करीबी रिश्तेदार था और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संभावित खरीदारों को गांजा पहुंचाता था। उसने बताया कि अमित पहले भी अपराधों में शामिल रह चुका है। वह आबकारी से संबंधित चार मामलों और बलात्कार के एक मामले में भी संलिप्त था।

यह भी पढ़ें: BIHAR: अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, होगा बड़ा एक्शन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड