BIHAR: अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, होली से ठीक पहले पुलिस की चेतावनी; होगा बड़ा एक्शन

अब बिहार में होली या अन्य किसी भी अवसर पर अब सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और डबल मीनिंग के भोजपुरी गाने बजाने पर जेल की भी सजा हो सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Holi Celebration 2025
Holi Celebration 2025 | Image: UP Tourism

रंगों का त्योहार होली में बस कुछ ही दिन शेष रह गया है। होली पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस ने भी कमर कस ली है। इस कड़ी में बिहार पुलिस मुख्यालय ने अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण रोकने के लिए सभी जिलों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिहार पुलिस ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।


अब बिहार में होली या अन्य किसी भी अवसर पर अब सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और डबल मीनिंग के भोजपुरी गाने बजाने पर जेल की भी सजा हो सकती है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण रोकने के लिए सभी जिलों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अब अश्लील गीतों का प्रसारण करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद  विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश सभी क्षेत्रीय आइजी-डीआइजी को दिया गया है।

भोजपुरी गाने को लेकर दिशा-निर्देश

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आय दिन ऐसा देखा जाता है कि सार्वजनिक स्थलों, शादी समरोह या बस-ट्रक, ऑटो रिक्शा में डबल मीनिंग वाले अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण धड़ल्ले से बिना रोक-टोक के किया जाता है, जिसका समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार के गीतों के प्रसारण से महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा प्रभावित होती है। महिलाएं कहीं न कहीं असुरक्षित और लज्जा का अनुभव करती हैं। ऐसे में इस पर बैन लगना जरूरी है।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश में क्या कहा?

बिहार पुलिस मुख्यालय ने अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण रोकने के सभी आइजी-डीआइजी को निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि इस तरह का मामला पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296/79 और  एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी भी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। इसकी प्रति सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और रेल एसपी को भी भेजी गई है।

Advertisement

यातायात को लेकर भी निर्देश

इसके साथ ही होली को लेकर पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। होली के दिन सभी प्रमुख स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे होली के दिन और उसके आसपास के दिनों में पूरी तरह से सक्रिय रहें।
 

यह भी पढ़ें: संभल में होली को लेकर CO अनुज चौधरी के बयान की दिखी पाकिस्तान में धमक, बौखलाए पाकिस्तानियों ने उगला जहर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड