Visa Scam: शॉर्टकट तरीके से लंदन जा रही थी लड़की, IGI एयरपोर्ट पर पकड़ी गई; मास्टरमाइंड एजेंट भी फंसा... फिर हुए बड़े खुलासे

दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला यात्री और पंजाब से एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fake Visa Racket
फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ | Image: Republic

Immigration Fraud: दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में एक महिला यात्री को इमिग्रेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद सिंडिकेट का खुलासा हुआ।

अमरजीत कौर (उम्र 22 साल), कपूरथला (पंजाब) से है जो लंदन जाने के लिए IGI एयरपोर्ट पहुंची थी। जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई, तो उसमें लगे यूके वीजा को फर्जी पाया गया। इसके बाद तुरंत एक केस दर्ज किया गया।

पूछताछ में अमरजीत ने बताया कि उसका भाई लंदन में रहता है और वह भी नौकरी के लिए वहां जाना चाहती थी। लेकिन आईईएलटीएस (IELTS) टेस्ट पास नहीं कर पाने के बाद उसने शॉर्टकट रास्ता चुना। करीब 4-5 महीने पहले उसकी मुलाकात सरवन सिंह (उर्फ कोहली) नामक एजेंट से हुई, जिसने उसे फर्जी तरीके से लंदन भेजने का वादा किया। कुल 22 लाख रुपये की डील हुई, जिसमें से 5 लाख रुपये एडवांस दिए गए। कुछ दिन पहले ही उसके पासपोर्ट पर फर्जी वीजा लगाया गया था।

मास्टरमाइंड एजेंट की भी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने पंजाब से मास्टरमाइंड सरवन सिंह को गिरफ्तार किया है। DCP एयरपोर्ट विचित्र वीर को टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए सरवन सिंह को पंजाब के कपूरथला से गिरफ्तार किया। 52 साल के सरवन सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और पिछले काफी समय से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा लगवाकर ठग रहा था। उसका काम था इच्छुक लोगों की पहचान करना और फर्जी दस्तावेजों की मदद से उन्हें विदेश भेजने का झांसा देना।

Advertisement

फर्जी वीजा रैकेट के नेटवर्क का खुलासा

पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और फर्जी वीजा रैकेट के नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने बताया कि यह एक बड़ा रैकेट है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों पर नकेल कसी जा रही है। इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : iPhone 17 की दीवानगी! दिल्ली से लेकर मुंबई तक लगी कतारें...

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड